Chandigarh 4 अक्टूबर को सजेगी संतों की महफ़िल, 10वें संत सम्मेलन और भजन संध्या की तैयारियां पूरी by Gurdeep Singh October 5, 2026 written by Gurdeep Singh October 5, 2026 3FacebookTwitterPinterestEmail श्री नंगली निवासी भगवान जी की असीम अनुकम्पा से श्री नंगली दरबार सेवा समिति (रजि.), चंडीगढ़ द्वारा रविवार, 4 अक्टूबर को “हर स्वांस श्री नंगली वाले के नाम” 10वें संत सम्मेलन एवं भव्य भजन संध्या का आयोजन किया जा रहा है। इस अवसर पर चंडीगढ़ के निकटवर्ती क्षेत्रों सहित कैथल, कुरुक्षेत्र, सरहिन्द, खन्ना और लुधियाना से भारी संख्या में संत समाज और श्री नंगली दरबार ट्रस्ट के पूज्य संत शिरकत करेंगे। सम्मेलन के दौरान पूज्य दादा गुरुदेव जी श्री परमहंस दयाल जी एवं श्री नंगली निवासी भगवान जी के त्याग, तपस्या, पावन जीवन-दर्शन और उनकी अलौकिक लीलाओं पर विस्तृत प्रकाश डाला जाएगा, जिससे उपस्थित संगत को गुरु-भक्ति के सच्चे मार्ग की प्रेरणा मिल सके। आयोजन की रूपरेखा साझा करते हुए समिति के प्रधान सेवक देशराज राणा ने बताया कि यह पावन समागम इंडस्ट्रियल एरिया, फेज-2 स्थित श्री शिव मानस मन्दिर (नजदीक ट्रिब्यून चौक) में आयोजित होगा। समागम का शुभारंभ दोपहर 12:00 बजे 31 लाइट पॉइंट से निकलने वाली भव्य रथ यात्रा के साथ होगा, जिसके बाद दोपहर 02:00 बजे मंगल आरती और दोपहर 02:30 बजे से गुरु लीलाओं के भावपूर्ण वर्णन के साथ सत्संग एवं भजन संध्या का प्रवाह चलेगा। कार्यक्रम का समापन सायं 07:30 बजे गुरु के अटूट लंगर के साथ होगा। समिति ने समस्त श्रद्धालुओं व धर्मप्रेमी बंधुओं से सपरिवार व इष्ट-मित्रों सहित समय पर पधारकर संतों के वचनामृत और गुरु कृपा का लाभ उठाने का सादर अनुरोध किया है। 0 comments 0 FacebookTwitterPinterestEmail Gurdeep Singh previous post नमन बुजुर्गों को : चण्डीगढ़ में अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस की भव्य धूम, पीढ़ियों के मिलन से महका समारोह next post हनुमान चालीसा के पाठ से मिली शक्ति, 174 जिंदगियों की बनी ढाल You may also like हवन-यज्ञ और कृष्ण-सुदामा प्रसंग के साथ श्रीमद्भागवत कथा... October 5, 2026 एससी, एसटी व ओबीसी प्रमाण-पत्रों की प्रक्रिया सरल... October 5, 2026 निवेशक जागरूकता और सेबी की भूमिका” पर सेमिनार... October 5, 2026 गांधी जयंती के उपलक्ष्य में एनएसएस इकाई द्वारा... October 5, 2026 धी जयंती पर ‘बापू का संदेश–हमारा संकल्प’ नुक्कड़... October 5, 2026 साहित्य, गीत और जीवन-दर्शन से सजी सीएससीए की... October 5, 2026 हनुमान चालीसा के पाठ से मिली शक्ति, 174... October 5, 2026 नमन बुजुर्गों को : चण्डीगढ़ में अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन... October 5, 2026 अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में चयनित हुई शॉर्ट फिल्म... October 5, 2026 अधिकारियों को कई बार दी जानकारी, फिर भी... October 5, 2026 Leave a Comment Cancel Reply Save my name, email, and website in this browser for the next time I comment.