Uncategorized जब तक गौ माता को राष्ट्रमाता का दर्जा नहीं मिलता, तब तक राष्ट्रव्यापी महा-अभियान अविरल जारी रहेगा : पूज्य श्री गोपाल मणि by Gurdeep Singh October 6, 2026 written by Gurdeep Singh October 6, 2026 5FacebookTwitterPinterestEmail श्री गोपाल गोलोक धाम, रामेश्वरी भक्त आश्रम ट्रस्ट, शाखा कैम्बवाला, चण्डीगढ़ द्वारा पितृ पक्ष के पावन अवसर पर हो रही सात दिवसीय ‘धेनुमानस गौकथा’ में आज गौ-गंगा कृपाकांक्षी पूज्य श्री गोपाल मणि जी अपने श्रीमुख से श्रद्धालुओं को धेनुमानस गौकथा का रसपान कराया। उन्होंने धेनुमानस ग्रंथ का प्राकट्य और महत्व बताते हुए कहा कि ‘धेनुमानस’ सद्ग्रन्थ का प्राकट्य साक्षात गौमाता की असीम अनुकंपा से हुआ है। इस ग्रंथ के माध्यम से पूरे देश में जनजागरण फैलाया जा रहा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि हमारे प्राचीन सनातन शास्त्रों में सुबह उठकर सर्वप्रथम गौमाता के दर्शन करने का विधान है, जिससे मनुष्य के सभी संकट दूर होते हैं और मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। उन्होंने बताया कि गोक्रांति मंच का मुख्य उद्देश्य ‘गौमाता को राष्ट्रमाता’ बनाने का है और इसके लिए महा-आंदोलन चलाया जा रहा है। कथा के दौरान महाराज श्री ने अपने जीवन के मुख्य संकल्प को दोहराते हुए कहा कि जब तक इस पावन धरा पर गौहत्या पूरी तरह बंद नहीं होती और गौमाता को ‘राष्ट्रमाता’ का दर्जा नहीं मिलता, तब तक यह राष्ट्रव्यापी महा-अभियान अविरल जारी रहेगा। कार्यक्रम के अंत में गौ माता की महाआरती की गई और उपस्थित समस्त संगत एवं श्रद्धालुओं में प्रसाद व भंडारा वितरित किया गया। 0 comments 0 FacebookTwitterPinterestEmail Gurdeep Singh previous post हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनीसिंगापुर मेंसिंगापुर बिजनेस फोरम के अंतर्गत आयोजित महत्वपूर्ण राउंड टेबल कॉन्फ्रेंस के दौरान उद्योग प्रतिनिधियों, निवेशकों और बिजनेस लीडर्स के साथ विभिन्न क्षेत्रों में निवेश संबंधी चर्चा करते हुए। next post जन शिक्षण संस्थान ने अरुण कुमार को स्किल डेवलपमेंट में 32 साल की समर्पित सेवा और योगदान के लिए लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित किया You may also like श्रद्धेय अशोक सिंघल की जन्म शताब्दी वर्ष के... October 7, 2026 हरियाणा के शिक्षा मंत्री श्री महीपाल ढांडा राजकीय... October 7, 2026 ਅੱਜ ਹਲਕਾ ਫ਼ਤਹਿਗੜ੍ਹ ਚੂੜੀਆਂ ਦੇ ਪਿੰਡ ਘਣੀਏ ਕੇ... October 5, 2026 हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी और छत्तीसगढ़... October 5, 2026 हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी जिला... October 3, 2026 धर्म बहादुर जैन बने जीतो चण्डीगढ़ चैप्टर के... October 3, 2026 खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वास्थ्य, अनुशासन... September 29, 2026 प्रॉपर्टी फेडरेशन, चण्डीगढ़ को मिला नया नेतृत्व :... September 29, 2026 CM congratulates athlete Seema Kumari on winning Bronze... September 28, 2026 CM urges universities to promote research aligned with needs of state September 28, 2026 Leave a Comment Cancel Reply Save my name, email, and website in this browser for the next time I comment.