Chandigarh मनीमाजरा में युवाओं से सीधा संवाद, नशे से दूर रहने की अपील की थाना प्रभारी ने by Gurdeep Singh October 9, 2026 written by Gurdeep Singh October 9, 2026 3FacebookTwitterPinterestEmail माड़ीवाला टाउन में समाजसेवी कुलवंत जग्गा की ओर से युवाओं के साथ संवाद बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में मनीमाजरा थाना प्रभारी कुलदीप कुमार विशेष रूप से पहुंचे और युवाओं से नशे से दूर रहकर खेलों व सकारात्मक गतिविधियों से जुड़ने की अपील की। थाना प्रभारी ने चंडीगढ़ पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान की जानकारी देते हुए कहा कि क्षेत्र में कहीं भी नशे से जुड़ी गतिविधि की जानकारी मिले तो तुरंत पुलिस को सूचित करें। उन्होंने युवाओं को भरोसा दिलाया कि किसी भी प्रकार की परेशानी होने पर वे पुलिस से संपर्क कर सकते हैं। बैठक में मनीमाजरा की विभिन्न समस्याओं पर भी चर्चा हुई। समाजसेवी कुलवंत जग्गा ने कहा कि हमारा समाज के प्रति कर्तव्य बनता है कि युवाओं को सही रास्ता दिखाया जाए। युवा देश की रीढ़ हैं और उन्हें गलत रास्ते पर जाने से रोककर खेलों व अच्छे कार्यों की ओर बढ़ाना हम सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि समाजहित में जनसेवा के कार्य आगे भी लगातार जारी रहेंगे। इस मौके पर पवनदीप सिंह सनी, सुभाष सिंह, अमनदीप सिंह रिकी, गुरप्रीत सिंह, हरमिंदर सिंह बिंदा, मनजीत सिंह, त्रिलोचन सिंह, सौरव सहित बड़ी संख्या में युवा मौजूद रहे। 0 comments 0 FacebookTwitterPinterestEmail Gurdeep Singh previous post गवर्नमेंट मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल, सेक्टर-23 ए द्वारा नशा मुक्त संकल्प यात्रा का आयोजन next post अश्विन नवरात्र मेले के प्रथम दिन माता मनसा देवी के प्रांगण में थिएटर आर्ट्स, चण्डीगढ़ की विश्व प्रसिद्ध प्रस्तुति श्री रामलीला का मंचन होगा You may also like PSO-Gunman Tri-City Association Formed to Provide a Platform... October 9, 2026 अश्विन नवरात्र मेले के प्रथम दिन माता मनसा... October 9, 2026 गवर्नमेंट मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल, सेक्टर-23 ए द्वारा... October 9, 2026 चण्डीगढ़ से बिना परमिट एवं निर्धारित टाइम टेबल... October 9, 2026 सफाई कर्मचारियों की मांगों को लेकर राष्ट्रीय सफाई... October 9, 2026 “गावो विश्वस्य मातरः” अर्थात गाय विश्व की माता... October 9, 2026 ईएसआई का ‘स्मृति पौधारोपण’ 9 अक्टूबर को October 9, 2026 प्रभु श्री राम कथा सुनना और सुनाना पूर्व... October 9, 2026 जीएसटी 2.0 के महत्वपूर्ण सुधारों का कैट,चंडीगढ़ चैप्टर... October 9, 2026 शिशु निकेतन की बेटियों ने बढ़ाया चंडीगढ़ का... October 9, 2026 Leave a Comment Cancel Reply Save my name, email, and website in this browser for the next time I comment.