Chandigarh हल्लोमाजरा में बड़ी लापरवाही: मिट्टी की जांच के बाद खुले छोड़े गहरे बोरिंग होल, बच्चों की सुरक्षा पर सवाल by Gurdeep Singh October 12, 2026 written by Gurdeep Singh October 12, 2026 3FacebookTwitterPinterestEmail हल्लोमाजरा संपर्क केंद्र परिसर में प्रस्तावित नए स्कूल के निर्माण के लिए मिट्टी की जांच के दौरान किए गए 4–5 गहरे बोरिंग होल खुले छोड़ दिए गए हैं। हैरानी की बात है कि काम के दौरान ठेकेदार के कर्मचारी, सुपरवाइजर और संबंधित विभागीय अधिकारी निगरानी में रहते हैं, फिर भी इतनी गंभीर लापरवाही कैसे हुई? इसी परिसर में आंगनबाड़ी केंद्र, संपर्क केंद्र और छोटे बच्चों के लिए क्रेच है तथा छोटे बच्चे यहां खेलने भी आते हैं। ऐसे में ये खुले होल किसी बड़े हादसे को न्योता दे रहे हैं। अरविंद सिंह, सोशल वर्कर ने सवाल उठाया कि अगर किसी मासूम के साथ कोई हादसा हो गया तो इसकी जिम्मेदारी कौन लेगा? उन्होंने नगर निगम कमिश्नर से मांग की कि तत्काल संज्ञान लेकर सभी होल सुरक्षित तरीके से बंद करवाए जाएं और इस लापरवाही के लिए जिम्मेदारी तय की जाए। 0 comments 0 FacebookTwitterPinterestEmail Gurdeep Singh previous post पुटा की मतदाता सूची में रीजनल सेंटरों के शिक्षकों को शामिल नहीं किए जाने पर लोकतांत्रिक अधिकारों को लेकर गंभीर सवाल next post एनआईए की स्वास्थ्य पहल : माता मनसा देवी मंदिर में 10 दिवसीय निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर शुरू You may also like नवरात्रों का पर्व हमारी सनातन संस्कृति, धार्मिक आस्था... October 12, 2026 पीजीजीसी-42 में रसायन विज्ञान विभाग द्वारा विभिन्न रचनात्मक... October 12, 2026 रेलवे अंडरपास परियोजना आरयूबी-123-सी को लेकर बड़ी अपडेट,... October 12, 2026 ग्रेन मार्केट वेलफेयर एसोसिएशन के प्रतिनिधिमंडल ने प्रशासक... October 12, 2026 ईएसआई ने श्राद्ध पक्ष में स्मृति वन में... October 12, 2026 पंचकूला में पहली बार सजेगा ऐतिहासिक गरबा-डांडिया का... October 12, 2026 जब-जब पृथ्वी पर अधर्म और गौ-विरोधी शक्तियां बढ़ी... October 12, 2026 राज्यसभा सांसद एवं राष्ट्रीय ओबीसी मोर्चा के अध्यक्ष... October 12, 2026 प्रभु श्री राम कथा में आचार्य पंडित ईश्वर... October 12, 2026 सेक्टर-11 के पीजीजीसी में ‘लिवर सेफ चंडीगढ़ इनिशिएटिव’... October 12, 2026 Leave a Comment Cancel Reply Save my name, email, and website in this browser for the next time I comment.