Chandigarh ग्रेन मार्केट वेलफेयर एसोसिएशन के प्रतिनिधिमंडल ने प्रशासक से की मुलाकात by Gurdeep Singh October 12, 2026 written by Gurdeep Singh October 12, 2026 2FacebookTwitterPinterestEmail ग्रेन मार्केट वेलफेयर एसोसिएशन, सेक्टर-26 के एक प्रतिनिधिमंडल ने अध्यक्ष मोहित सूद के नेतृत्व में पंजाब के राज्यपाल एवं चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाब चंद कटारिया से मुलाकात कर ग्रेन मार्केट में व्यापारियों एवं उपभोक्ताओं को पेश आ रही विभिन्न गंभीर समस्याओं से अवगत करवाया।प्रतिनिधिमंडल ने विशेष रूप से मार्केट की खराब सड़कों, दयनीय सफाई व्यवस्था तथा बंद पड़ी हाई-मास्ट लाइटों का मुद्दा उठाते हुए इनके शीघ्र समाधान की मांग की।इसके अलावा, री-ज़ोनिंग तथा आर्किटेक्चरल प्लान में आवश्यक संशोधनों का मामला भी राज्यपाल के समक्ष रखा गया और इन लंबित मामलों पर तत्काल आवश्यक कार्रवाई करने का अनुरोध किया गया।उल्लेखनीय है कि राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया ने उसी दिन ग्रेन मार्केट का दौरा कर मौके पर व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया था। निरीक्षण के दौरान उन्होंने मार्केट की मौजूदा स्थिति एवं संबंधित विभागों की कार्यप्रणाली पर असंतोष व्यक्त किया तथा समस्याओं के शीघ्र समाधान की आवश्यकता पर जोर दिया।प्रतिनिधिमंडल में राज कुमार बंसल, राहुल गोयल, सुनील गुप्ता, पवन कुमार, कस्तूरी लाल एवं गौरव अलग भी उपस्थित रहे।एसोसिएशन ने आशा व्यक्त की कि माननीय राज्यपाल जी के हस्तक्षेप से ग्रेन मार्केट की मूलभूत सुविधाओं में शीघ्र सुधार होगा तथा व्यापारियों एवं उपभोक्ताओं को बेहतर, स्वच्छ एवं व्यवस्थित वातावरण उपलब्ध कराया जा सकेगा। 0 comments 0 FacebookTwitterPinterestEmail Gurdeep Singh previous post ईएसआई ने श्राद्ध पक्ष में स्मृति वन में आयोजित किया पौधारोपण कार्यक्रम : प्रियजनों की स्मृति में पौधारोपण कर भावुक हुए लोग next post रेलवे अंडरपास परियोजना आरयूबी-123-सी को लेकर बड़ी अपडेट, 11 अक्टूबर से युद्धस्तर पर निर्माण कार्य शुरू करने की तैयारी You may also like नवरात्रों का पर्व हमारी सनातन संस्कृति, धार्मिक आस्था... October 12, 2026 पीजीजीसी-42 में रसायन विज्ञान विभाग द्वारा विभिन्न रचनात्मक... October 12, 2026 रेलवे अंडरपास परियोजना आरयूबी-123-सी को लेकर बड़ी अपडेट,... October 12, 2026 ईएसआई ने श्राद्ध पक्ष में स्मृति वन में... October 12, 2026 पंचकूला में पहली बार सजेगा ऐतिहासिक गरबा-डांडिया का... October 12, 2026 जब-जब पृथ्वी पर अधर्म और गौ-विरोधी शक्तियां बढ़ी... October 12, 2026 राज्यसभा सांसद एवं राष्ट्रीय ओबीसी मोर्चा के अध्यक्ष... October 12, 2026 प्रभु श्री राम कथा में आचार्य पंडित ईश्वर... October 12, 2026 सेक्टर-11 के पीजीजीसी में ‘लिवर सेफ चंडीगढ़ इनिशिएटिव’... October 12, 2026 हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष और हरियाणा... October 12, 2026 Leave a Comment Cancel Reply Save my name, email, and website in this browser for the next time I comment.