Chandigarh पितृ पक्ष के पावन अवसर पर आयोजित दिव्य गौ कथा का भंडारे के साथ समापन by Gurdeep Singh October 12, 2026 written by Gurdeep Singh October 12, 2026 3FacebookTwitterPinterestEmail श्री गोपाल गोलोक धाम, कैम्बवाला, चण्डीगढ़ में पितृ पक्ष (श्राद्ध पक्ष) के पावन अवसर पर आयोजित सात दिवसीय ‘धेनुमानस गौ कथा’ का आज श्रद्धा और उल्लास के साथ समापन हो गया। कथा के अंतिम दिन भारी संख्या में श्रद्धालु गो-महिमा का रसपान करने पहुंचे।समापन के पावन अवसर पर कथा व्यास, गो-गंगा कृपाकांक्षी पूज्य श्री गोपाल मणि जी महाराज ने उपस्थित श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए कहा कि गाय केवल एक साधारण पशु नहीं है, बल्कि वह साक्षात सनातन संस्कृति का आधार और समस्त देवताओं का वास स्थल है। उन्होंने कहा कि पितृ पक्ष में गो-सेवा करने से न केवल पितरों को मुक्ति मिलती है, बल्कि मानव जीवन के सभी कष्ट दूर हो जाते हैं। महाराज श्री ने समाज से अपील की कि वे अपने घरों में गाय को स्थान दें और राष्ट्रमाता के रूप में गोमाता की प्रतिष्ठा के लिए संकल्पबद्ध हों।सात दिनों तक चलीइन दिव्य विचारों से उपस्थित श्रद्धालु मंत्रमुग्ध हो गए।कथा के दौरान आचार्य सीताशरण महाराज ने अपनी मधुर आवाज में भजनों के माध्यम से गौकथा की महिमा का सुंदर गुणगान किया। वहीं, व्यास गौरांग शरण मणि जी ने गो कथा के प्रेरक प्रसंग सुनाकर श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया। इस पावन अवसर पर दिव्य गौकथा का रसपान करने के लिए श्री संजय टंडन सीनियर नेता भाजपा सहितबड़ी संख्या में गौभक्त गौशाला पहुंचे।कथा विराम के अंतिम दिन की कथा उपरांत विशाल भंडारे में प्रसाद वितरित किया गया 0 comments 0 FacebookTwitterPinterestEmail Gurdeep Singh previous post हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी माता मनसा देवी मंदिर पंरिसर में पंचकूला टूरिस्ट पुलिस पोस्ट का उद्घाटन करते हुए। साथ में है पूर्व विधानसभा अध्यक्ष श्री ज्ञान चंद गुप्ता, मेयर श्री शामलाल बसंल और अनुसूचित जाति आयोग की चेयरपर्सन श्रीमती बंतो कटारिया। next post हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष और हरियाणा की प्रथम महिला श्रीमती मित्रा घोष चंडीगढ़ स्थित लोक भवन में ‘एक्ट ह्यूमेन’ संस्था द्वारा आयोजित कृत्रिम अंग वितरण शिविर के दौरान जरूरतमंद लाभार्थियों को निःशुल्क अत्याधुनिक कृत्रिम अंग प्रदान करने उपरांत समूह चित्र में। You may also like नवरात्रों का पर्व हमारी सनातन संस्कृति, धार्मिक आस्था... October 12, 2026 पीजीजीसी-42 में रसायन विज्ञान विभाग द्वारा विभिन्न रचनात्मक... October 12, 2026 रेलवे अंडरपास परियोजना आरयूबी-123-सी को लेकर बड़ी अपडेट,... October 12, 2026 ग्रेन मार्केट वेलफेयर एसोसिएशन के प्रतिनिधिमंडल ने प्रशासक... October 12, 2026 ईएसआई ने श्राद्ध पक्ष में स्मृति वन में... October 12, 2026 पंचकूला में पहली बार सजेगा ऐतिहासिक गरबा-डांडिया का... October 12, 2026 जब-जब पृथ्वी पर अधर्म और गौ-विरोधी शक्तियां बढ़ी... October 12, 2026 राज्यसभा सांसद एवं राष्ट्रीय ओबीसी मोर्चा के अध्यक्ष... October 12, 2026 प्रभु श्री राम कथा में आचार्य पंडित ईश्वर... October 12, 2026 सेक्टर-11 के पीजीजीसी में ‘लिवर सेफ चंडीगढ़ इनिशिएटिव’... October 12, 2026 Leave a Comment Cancel Reply Save my name, email, and website in this browser for the next time I comment.