Home » प्रभु श्री राम कथा में आचार्य पंडित ईश्वर चंद्र शास्त्री जी ने बहुत मार्मिक प्रसंग सुना कर श्रोताओं को भाव विह्वल कर दिया

प्रभु श्री राम कथा में आचार्य पंडित ईश्वर चंद्र शास्त्री जी ने बहुत मार्मिक प्रसंग सुना कर श्रोताओं को भाव विह्वल कर दिया

by Gurdeep Singh

भगवान परशुराम भवन सैक्टर 37 सी में चल रही पांच दिवसीय प्रभु श्री राम कथा में आज चौथे दिवस आचार्य पंडित ईश्वर चंद्र शास्त्री जी बहुत मार्मिक प्रसंग से श्रोताओं को भावुक कर दिया। राजा दशरथ को पता चला कि उनकी प्रिय रानी केकई कोप भवन में हैं तो वे शीघ्र ही उनके पास गए। बहुत  पूछने पर ज्ञात हुआ कि केकई चाहती हैं कि राज तिलक उनके बेटे भरत का किया जाए और बड़े बेटे राम को चौदह वर्ष का बनवास भेजा जाए। यह सुनकर राजा दशरथ बहुत विचलित हो कर बेहोश गए। श्रोता इस समय और भी भाव विभोर हो गए जब आचार्य जी ने सीता माता का अपने पति राम के साथ जाने जिद की।
प्रभु श्री राम कथा सुनने के लिए चण्डीगढ़ के महापौर सौरभ जोशी भी समय निकाल कर उपस्थित हुए। सैक्टर 23 के मुनि जी के मंदिर से पंडित दीप चंद जी भी कथा में पधारे।

You may also like

Leave a Comment