Home » ग्रेन मार्केट वेलफेयर एसोसिएशन के प्रतिनिधिमंडल ने प्रशासक से की मुलाकात

ग्रेन मार्केट वेलफेयर एसोसिएशन के प्रतिनिधिमंडल ने प्रशासक से की मुलाकात

by Gurdeep Singh

ग्रेन मार्केट वेलफेयर एसोसिएशन, सेक्टर-26 के एक प्रतिनिधिमंडल ने अध्यक्ष मोहित सूद के नेतृत्व में पंजाब के राज्यपाल एवं चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाब चंद कटारिया  से मुलाकात कर ग्रेन मार्केट में व्यापारियों एवं उपभोक्ताओं को पेश आ रही विभिन्न गंभीर समस्याओं से अवगत करवाया।
प्रतिनिधिमंडल ने विशेष रूप से मार्केट की खराब सड़कों, दयनीय सफाई व्यवस्था तथा बंद पड़ी हाई-मास्ट लाइटों का मुद्दा उठाते हुए इनके शीघ्र समाधान की मांग की।
इसके अलावा, री-ज़ोनिंग तथा आर्किटेक्चरल प्लान में आवश्यक संशोधनों का मामला भी राज्यपाल के समक्ष रखा गया और इन लंबित मामलों पर तत्काल आवश्यक कार्रवाई करने का अनुरोध किया गया।
उल्लेखनीय है कि राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया ने उसी दिन ग्रेन मार्केट का दौरा कर मौके पर व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया था। निरीक्षण के दौरान उन्होंने मार्केट की मौजूदा स्थिति एवं संबंधित विभागों की कार्यप्रणाली पर असंतोष व्यक्त किया तथा समस्याओं के शीघ्र समाधान की आवश्यकता पर जोर दिया।
प्रतिनिधिमंडल में राज कुमार बंसल, राहुल गोयल, सुनील गुप्ता, पवन कुमार, कस्तूरी लाल एवं गौरव अलग भी उपस्थित रहे।
एसोसिएशन ने आशा व्यक्त की कि माननीय राज्यपाल जी के हस्तक्षेप से ग्रेन मार्केट की मूलभूत सुविधाओं में शीघ्र सुधार होगा तथा व्यापारियों एवं उपभोक्ताओं को बेहतर, स्वच्छ एवं व्यवस्थित वातावरण उपलब्ध कराया जा सकेगा।

You may also like

Leave a Comment