Chandigarh मां भगवती के जागरण में अजय राणा के भजनों पर झूमे श्रद्धालु by Gurdeep Singh October 19, 2026 written by Gurdeep Singh October 19, 2026 2FacebookTwitterPinterestEmail बड़ी करोर गांव, में मीडिया एनक्लेव सोसायटी की ओर से मां भगवती का जागरण श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ करवाया गया। इस दौरान सोसायटी के सदस्यों और स्थानीय लोगों ने मां भगवती की पूजा-अर्चना कर परिवार और क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की। जागरण में मुख्य गायक अजय राणा ने मां भगवती की महिमा का गुणगान किया। उनके भजनों पर श्रद्धालु झूमते नजर आए और पूरा माहौल भक्तिमय हो गया। कार्यक्रम में गांव की सरपंच देबो देवी और उनके पति जोगा सिंह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। वहीं, आम आदमी पार्टी, चंडीगढ़ के व्यापारी विंग के उपाध्यक्ष तरसेम मित्तल भी विशेष रूप से मौजूद रहे। इस अवसर पर श्रद्धालुओं ने मां भगवती के दरबार में माथा टेककर आशीर्वाद प्राप्त किया। सोसायटी के सदस्यों ने धार्मिक आयोजन में बढ़-चढ़कर भाग लिया। जागरण के माध्यम से लोगों में धार्मिक आस्था, आपसी भाईचारे और सामाजिक एकता का संदेश दिया गया। 0 comments 0 FacebookTwitterPinterestEmail Gurdeep Singh previous post खेल आयोजनों के माध्यम से चिकित्सा समुदाय स्वयं को शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रख सकता है : राजेश राय, पूर्व रणजी खिलाड़ी next post शैक्षणिक उत्कृष्टता का सम्मान: शारदा सर्वहितकारी स्कूल ने मेधावियों को किया पुरस्कृत You may also like आ रहे हैं वो मेरे साईं… October 19, 2026 वार्ड नंबर 09, गाँव दरिया में इंद्रजीत सिंह... October 19, 2026 चण्डीगढ़ संगीत नाटक अकादमी के सहयोग से संवाद... October 19, 2026 पीजीजीसी-46 में स्टार्टअप के कानूनी पहलुओं पर सत्र... October 19, 2026 डॉ. अंजना गर्ग को मिला प्रतिष्ठित ‘अग्ररत्न सम्मान’ October 19, 2026 ढोल की थाप, डांडिया की खनक और गुजरात... October 19, 2026 भाजपा, चण्डीगढ़ के लीगल सेल ने “सेवा संकल्प”... October 19, 2026 सीएससीए ने जरूरतमंद परिवार की बेटी के विवाह... October 19, 2026 मां भगवती के जागरण में अजय राणा के... October 19, 2026 सेक्टर-32 अस्पताल की स्लिप रोड पर आधे-अधूरे पैचवर्क... October 19, 2026 Leave a Comment Cancel Reply Save my name, email, and website in this browser for the next time I comment.