Chandigarh सीएससीए ने जरूरतमंद परिवार की बेटी के विवाह में सहयोग कर पेश की मानवता और सामाजिक सरोकार की मिसाल by Gurdeep Singh October 19, 2026 written by Gurdeep Singh October 19, 2026 2FacebookTwitterPinterestEmail सामाजिक सरोकारों और मानवता की भावना को आगे बढ़ाते हुए चण्डीगढ़ सीनियर सिटिजंस एसोसिएशन (सीएससीए) की उपाध्यक्ष श्रीमती लवलीन कौर ने सीएससीए के अध्यक्ष एससी अग्रवाल के नेतृत्व में एक जरूरतमंद परिवार की बेटी के विवाह में सहयोग की सराहनीय पहल की। इस पहल के अंतर्गत एक राज्य की रहने वाली युवती, जिसका विवाह उत्तर प्रदेश के निवासी रवि के साथ तय हुआ है, के गरीब माता-पिता को विवाह की तैयारियों में सहायता प्रदान की गई। परिवार की आर्थिक स्थिति को देखते हुए सीएससीए के सदस्यों ने अपनी सामर्थ्य के अनुसार नकद राशि तथा विवाह में उपयोगी अन्य आवश्यक वस्तुएँ भेंट कर परिवार की सहायता की। इस अवसर पर संस्था के सदस्यों ने मिलकर यह संदेश दिया कि समाज के जरूरतमंद परिवारों की खुशियों में सहभागी बनना हम सभी का नैतिक दायित्व है। इस पुनीत कार्य में ओम कटारिया, बी. के. गर्ग, बी. के. जुनेजा, श्रीमती लिली सूद, सुनीता महाजन, राजेश महाजन, कमलेश अरोड़ा, रेखा छाबड़ा, किरण कपूर, रेखा, परमजीत कौर ग्रेवाल तथा सपना चहल ने अपना सहयोग एवं योगदान दिया। सीएससीए के अध्यक्ष एससी अग्रवाल ने इस सामूहिक प्रयास की सराहना करते हुए सामाजिक एकजुटता और जरूरतमंदों की सहायता के महत्व पर बल दिया। उन्होंने कहा कि सीएससीए ने पहली बार इस प्रकार का प्रयास किया है। सीएससीए की उपाध्यक्ष लवलीन कौर ने कहा कि इस पहल से यह संदेश मिलता है कि जब समाज के लोग मिलकर किसी जरूरतमंद परिवार का हाथ थामते हैं, तो उनकी खुशियाँ और भी बढ़ जाती हैं। सीएससीए का यह प्रयास समाज में सेवा, सहयोग और संवेदनशीलता की भावना को मजबूत करने की दिशा में एक सराहनीय कदम है। 0 comments 0 FacebookTwitterPinterestEmail Gurdeep Singh previous post पीजीजीसी-46, चंडीगढ़ में ‘नशा मुक्ति और नशामुक्त युवा’ विषय पर एनएसएस के 7 दिवसीय शिविर का उद्घाटन next post शैक्षणिक उत्कृष्टता का सम्मान: शारदा सर्वहितकारी स्कूल ने मेधावियों को किया पुरस्कृत You may also like आ रहे हैं वो मेरे साईं… October 19, 2026 वार्ड नंबर 09, गाँव दरिया में इंद्रजीत सिंह... October 19, 2026 चण्डीगढ़ संगीत नाटक अकादमी के सहयोग से संवाद... October 19, 2026 पीजीजीसी-46 में स्टार्टअप के कानूनी पहलुओं पर सत्र... October 19, 2026 डॉ. अंजना गर्ग को मिला प्रतिष्ठित ‘अग्ररत्न सम्मान’ October 19, 2026 ढोल की थाप, डांडिया की खनक और गुजरात... October 19, 2026 भाजपा, चण्डीगढ़ के लीगल सेल ने “सेवा संकल्प”... October 19, 2026 सीएससीए ने जरूरतमंद परिवार की बेटी के विवाह... October 19, 2026 मां भगवती के जागरण में अजय राणा के... October 19, 2026 सेक्टर-32 अस्पताल की स्लिप रोड पर आधे-अधूरे पैचवर्क... October 19, 2026 Leave a Comment Cancel Reply Save my name, email, and website in this browser for the next time I comment.