Chandigarh सेक्टर-32 अस्पताल की स्लिप रोड पर आधे-अधूरे पैचवर्क के कारण मरीजों और वाहन चालकों को भारी परेशानी by Gurdeep Singh October 19, 2026 written by Gurdeep Singh October 19, 2026 2FacebookTwitterPinterestEmail सेक्टर-32 चौक से अस्पताल की ओर जाने वाली स्लिप रोड पिछले करीब छह महीने से बदहाल थी। सीवर/पानी की पाइपलाइन डालने के लिए सड़क की खुदाई किए जाने के बाद सड़क की हालत लगातार खराब बनी हुई थी। समाजसेवी अरविंद सिंह ने बताया कि इस समस्या को लेकर कई बार आवाज उठाई गई और सीपीग्राम पोर्टल पर भी शिकायत दर्ज कराई गई। लगातार प्रयासों के बाद आज सड़क पर मरम्मत का काम तो किया गया, लेकिन स्थानीय लोगों के अनुसार पूरी सड़क की फुल री-सरफेसिंग करने के बजाय केवल खुदाई वाले हिस्सों पर पैचवर्क किया गया है। सड़क का बाकी हिस्सा अभी भी पुराना और असमान दिखाई दे रहा है। यह रास्ता कोई सामान्य गली नहीं, बल्कि सेक्टर-32 अस्पताल का महत्वपूर्ण एंट्री मार्ग है, जहां रोजाना चंडीगढ़ सहित आसपास के क्षेत्रों से मरीजों को लेकर वाहन पहुंचते हैं। ऐसे में अस्पताल के मुख्य प्रवेश मार्ग को केवल जगह-जगह पैचवर्क करके छोड़ने के बजाय पूरी सड़क की रोड कारपेटिंग/फुल री-सरफेसिंग की जाए तो सड़क मजबूत होने के साथ-साथ देखने में भी बेहतर लगेगी और मरीजों व उनके परिजनों को भी बेहतर सुविधा मिलेगी। अरविंद सिंह ने कहा कि जब सड़क की समस्या प्रशासन के संज्ञान में आ चुकी है और मरम्मत का काम शुरू हो ही गया है, तो आधा-अधूरा पैचवर्क करने के बजाय पूरी स्लिप रोड को एक साथ दुरुस्त किया जाना चाहिए, ताकि कुछ समय बाद दोबारा सड़क तोड़ने या पैच लगाने की नौबत न आए। समाजसेवी अरविंद सिंह ने जनहित में मांग है कि संबंधित विभाग मौके का निरीक्षण कर पूरी स्लिप रोड की स्थिति को देखते हुए फुल री-सरफेसिंग/रोड कारपेटिंग करवाए। अस्पताल की एंट्री रोड शहर की व्यवस्था और स्वास्थ्य सेवाओं की पहली तस्वीर होती है—इसे पैबंदों से नहीं, बेहतर सड़क से पहचाना जाना चाहिए। 0 comments 0 FacebookTwitterPinterestEmail Gurdeep Singh previous post भाजपा, चण्डीगढ़ के लीगल सेल ने “सेवा संकल्प” साइबर धोखाधड़ी जागरूकता शिविर का आयोजन किया next post मां भगवती के जागरण में अजय राणा के भजनों पर झूमे श्रद्धालु You may also like आ रहे हैं वो मेरे साईं… October 19, 2026 वार्ड नंबर 09, गाँव दरिया में इंद्रजीत सिंह... October 19, 2026 चण्डीगढ़ संगीत नाटक अकादमी के सहयोग से संवाद... October 19, 2026 पीजीजीसी-46 में स्टार्टअप के कानूनी पहलुओं पर सत्र... October 19, 2026 डॉ. अंजना गर्ग को मिला प्रतिष्ठित ‘अग्ररत्न सम्मान’ October 19, 2026 ढोल की थाप, डांडिया की खनक और गुजरात... October 19, 2026 भाजपा, चण्डीगढ़ के लीगल सेल ने “सेवा संकल्प”... October 19, 2026 सीएससीए ने जरूरतमंद परिवार की बेटी के विवाह... October 19, 2026 मां भगवती के जागरण में अजय राणा के... October 19, 2026 भाजपा, चण्डीगढ़ के लीगल सेल ने “सेवा संकल्प”... October 19, 2026 Leave a Comment Cancel Reply Save my name, email, and website in this browser for the next time I comment.