Home » विकास नगर मंडी के वेंडरों ने किया पूर्व डिप्टी मेयर अनिल कुमार दुबे का अभिनंदन एवं आभार व्यक्त चण्डीगढ़ :

विकास नगर मंडी के वेंडरों ने किया पूर्व डिप्टी मेयर अनिल कुमार दुबे का अभिनंदन एवं आभार व्यक्त चण्डीगढ़ :

by Gurdeep Singh

आज विकास नगर कार्यालय में अटल हिंद रेहड़ी-फड़ी एसोसिएशन, विकास नगर मंडी के सदस्यों द्वारा भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व डिप्टी मेयर अनिल कुमार दुबे का धन्यवाद एवं अभिनंदन किया गया।

इस अवसर पर एसोसिएशन के सदस्यों ने चंडीगढ़ के मेयर सौरभ जोशी एवं पूर्व डिप्टी मेयर अनिल कुमार दुबे का विशेष रूप से आभार व्यक्त किया। उन्होंने उम्मीद जताई कि बहुत जल्द विकास नगर की सब्जी मंडी के वेंडरों को स्थायी स्थान उपलब्ध होगा, जहाँ वे सम्मानपूर्वक अपना रोजगार कर सकेंगे।

एसोसिएशन के सदस्यों ने गरीबों, मेहनतकश लोगों और छोटे कारोबारियों के अधिकारों के लिए अनिल कुमार दुबे द्वारा लगातार आवाज उठाने और उनके हितों के लिए प्रयास करने की सराहना की। उन्होंने दिल की गहराइयों से उनका धन्यवाद करते हुए कहा कि जरूरतमंदों के हक में मजबूती से खड़ा होना ही सच्ची जनसेवा है।

You may also like

Leave a Comment