Chandigarh सरहदी ग्लोबल फाउंडेशन की ओर से आयोजित निशुल्क नेत्र जांच शिविर में बड़ी संख्या में लोगों ने करवाई आंखों की जांच by Gurdeep Singh October 26, 2026 written by Gurdeep Singh October 26, 2026 5FacebookTwitterPinterestEmail चण्डीगढ़ : महर्षि वाल्मीकि जयंती के पावन अवसर पर सेक्टर-24 स्थित भगवान वाल्मीकि मंदिर में सरहदी ग्लोबल फाउंडेशन की ओर से निशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में 100 से ज्यादा लोगों ने पहुंचकर अपनी आंखों की निशुल्क जांच करवाई। इस शिविर का संचालन मिर्चिया लेजर आई क्लिनिक के समन्वय से किया गया। शिविर का मुख्य उद्देश्य लोगों को आंखों के स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना और उन्हें बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध करवाना था। इस अवसर पर सरहदी ग्लोबल फाउंडेशन के एमडी सतीश सरहदी ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की और नेत्र जांच शिविर का उद्घाटन किया। आयोजकों ने बताया कि महर्षि वाल्मीकि जयंती के अवसर पर आयोजित यह शिविर समाजसेवा और जनकल्याण की भावना को आगे बढ़ाने की दिशा में एक सराहनीय पहल है।उन्होंने कहा कि इस तरह के निशुल्क स्वास्थ्य शिविरों के माध्यम से लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने के साथ-साथ समय पर जांच करवाने के लिए भी प्रेरित किया जाता है। आंखों की नियमित जांच से दृष्टि संबंधी समस्याओं का समय रहते पता लगाने में मदद मिल सकती है। इस पावन अवसर पर आयोजित इस शिविर के माध्यम से समाज में सेवा, सहयोग और जनकल्याण का संदेश दिया गया। इस मौके पर वाल्मीकि भवन कमेटी, सेक्टर-24 के अध्यक्ष हाकम सरहद्दी, उत्तरी भारत एससी/एसटी भलाई संगठन के प्रधान प्रेम शम्मी, अध्यक्ष सोशल वेलफेयर सेल पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी रमनदीप सिंह नरूला, गिरधर शर्मा, हरभजन सिंह सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे। 0 comments 0 FacebookTwitterPinterestEmail Gurdeep Singh previous post विकास नगर मंडी के वेंडरों ने किया पूर्व डिप्टी मेयर अनिल कुमार दुबे का अभिनंदन एवं आभार व्यक्त चण्डीगढ़ : next post यूटी स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं में शारदा सर्वहितकारी स्कूल का शानदार प्रदर्शन, खिलाड़ियों ने जीते स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक You may also like चंडीगढ़ की डॉ. रितु नांगिया ने छठे भारतीय... October 29, 2026 वाल्मीकि दयावान प्रभु जी मेरे अवगुण चित ना... October 29, 2026 भवन विद्यालय के वार्षिक मेगा फेट ‘एनचांटे ’26’... October 29, 2026 इनर व्हील क्लब चण्डीगढ़ सिटी ब्यूटीफुल ने हर्षोल्लास... October 29, 2026 सीटीयू यूनियन के चुनाव इस बार शेर और... October 29, 2026 व्यापारियों की पेंशन योजना और व्यापारी आयोग के... October 29, 2026 श्री विज्ञानदेव जी महाराज के जन्मोत्सव पर रक्तदान... October 29, 2026 आईटीबीपी के पूर्व सैनिक फोर्स की अनदेखी से... October 28, 2026 सरहदी ग्लोबल फाउंडेशन की ओर से आयोजित निशुल्क... October 28, 2026 महर्षि वाल्मीकि जी का जीवन सत्य, तपस्या और... October 28, 2026 Leave a Comment Cancel Reply Save my name, email, and website in this browser for the next time I comment.