Home » चड्ढा क्रिएटिव आर्ट्स की ओर से 13 नवंबर को होगा मेगा सिंगिंग एवं कॉमेडी कार्यक्रम

चड्ढा क्रिएटिव आर्ट्स की ओर से 13 नवंबर को होगा मेगा सिंगिंग एवं कॉमेडी कार्यक्रम

by Gurdeep Singh

डॉ. सुखमिंदर कौर बराड़ होंगी मुख्य अतिथि, फिल्मी सितारों के हमशक्ल कलाकार देंगे मनोरंजन की प्रस्तुति

चण्डीगढ़ : चड्ढा क्रिएटिव आर्ट्स, चण्डीगढ़ की ओर से 13 नवंबर को जीरकपुर स्थित प्लेटिनियम बैंक्वेट हॉल, पटियाला रोड पर एक भव्य मेगा सिंगिंग एवं मनोरंजन कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम दोपहर 2:30 बजे शुरू होगा। इसमें फिल्म जगत के लोकप्रिय कलाकारों के हमशक्ल कलाकारों के साथ-साथ संगीत और मनोरंजन की विशेष प्रस्तुतियां आकर्षण का केंद्र रहेंगी।

कार्यक्रम में मशहूर फिल्मी कलाकारों कादर खान, गोविंदा, शशि कपूर और राज कपूर के हमशक्ल कलाकार अपनी प्रस्तुतियों से दर्शकों का मनोरंजन करेंगे।

इस अवसर पर चंडीगढ़ संगीत नाटक अकादमी की चेयरपर्सन डॉ. सुखमिंदर कौर बराड़ मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगी।

कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथियों के रूप में क्विज मास्टर किशोर कुमार शर्मा, गायक एवं एसएमपीजी के निदेशक कर्नल बीके शर्मा, संगीत निर्देशक संतोष कटारिया, सूफी गायक जगजीत वडाली, पंजाब पुलिस के सेवानिवृत्त एसपी हरि ओम शर्मा, पटियाला के डीएसपी प्रमोद कुमार और अशोक खुराना उपस्थित रहेंगे।

इस भव्य आयोजन की जिम्मेदारी चड्ढा क्रिएटिव आर्ट्स, चंडीगढ़ के संचालक संजय चड्ढा संभाल रहे हैं। कार्यक्रम का उद्देश्य संगीत, कला और मनोरंजन के माध्यम से दर्शकों को एक यादगार अनुभव प्रदान करना है।

आयोजकों के अनुसार, कार्यक्रम में प्रवेश केवल आमंत्रण पत्र के माध्यम से ही दिया जाएगा। कार्यक्रम दोपहर 2:30 बजे निर्धारित समय पर शुरू होगा।

You may also like

Leave a Comment