Chandigarh ग्रेन मार्केट वेलफेयर एसोसिएशन के प्रतिनिधिमंडल ने प्रशासक से की मुलाकात by Gurdeep Singh October 12, 2026 written by Gurdeep Singh October 12, 2026 13FacebookTwitterPinterestEmail ग्रेन मार्केट वेलफेयर एसोसिएशन, सेक्टर-26 के एक प्रतिनिधिमंडल ने अध्यक्ष मोहित सूद के नेतृत्व में पंजाब के राज्यपाल एवं चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाब चंद कटारिया से मुलाकात कर ग्रेन मार्केट में व्यापारियों एवं उपभोक्ताओं को पेश आ रही विभिन्न गंभीर समस्याओं से अवगत करवाया।प्रतिनिधिमंडल ने विशेष रूप से मार्केट की खराब सड़कों, दयनीय सफाई व्यवस्था तथा बंद पड़ी हाई-मास्ट लाइटों का मुद्दा उठाते हुए इनके शीघ्र समाधान की मांग की।इसके अलावा, री-ज़ोनिंग तथा आर्किटेक्चरल प्लान में आवश्यक संशोधनों का मामला भी राज्यपाल के समक्ष रखा गया और इन लंबित मामलों पर तत्काल आवश्यक कार्रवाई करने का अनुरोध किया गया।उल्लेखनीय है कि राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया ने उसी दिन ग्रेन मार्केट का दौरा कर मौके पर व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया था। निरीक्षण के दौरान उन्होंने मार्केट की मौजूदा स्थिति एवं संबंधित विभागों की कार्यप्रणाली पर असंतोष व्यक्त किया तथा समस्याओं के शीघ्र समाधान की आवश्यकता पर जोर दिया।प्रतिनिधिमंडल में राज कुमार बंसल, राहुल गोयल, सुनील गुप्ता, पवन कुमार, कस्तूरी लाल एवं गौरव अलग भी उपस्थित रहे।एसोसिएशन ने आशा व्यक्त की कि माननीय राज्यपाल जी के हस्तक्षेप से ग्रेन मार्केट की मूलभूत सुविधाओं में शीघ्र सुधार होगा तथा व्यापारियों एवं उपभोक्ताओं को बेहतर, स्वच्छ एवं व्यवस्थित वातावरण उपलब्ध कराया जा सकेगा। 0 comments 0 FacebookTwitterPinterestEmail Gurdeep Singh previous post ईएसआई ने श्राद्ध पक्ष में स्मृति वन में आयोजित किया पौधारोपण कार्यक्रम : प्रियजनों की स्मृति में पौधारोपण कर भावुक हुए लोग next post रेलवे अंडरपास परियोजना आरयूबी-123-सी को लेकर बड़ी अपडेट, 11 अक्टूबर से युद्धस्तर पर निर्माण कार्य शुरू करने की तैयारी You may also like चंडीगढ़ की डॉ. रितु नांगिया ने छठे भारतीय... October 29, 2026 वाल्मीकि दयावान प्रभु जी मेरे अवगुण चित ना... October 29, 2026 भवन विद्यालय के वार्षिक मेगा फेट ‘एनचांटे ’26’... October 29, 2026 इनर व्हील क्लब चण्डीगढ़ सिटी ब्यूटीफुल ने हर्षोल्लास... October 29, 2026 सीटीयू यूनियन के चुनाव इस बार शेर और... October 29, 2026 व्यापारियों की पेंशन योजना और व्यापारी आयोग के... October 29, 2026 श्री विज्ञानदेव जी महाराज के जन्मोत्सव पर रक्तदान... October 29, 2026 आईटीबीपी के पूर्व सैनिक फोर्स की अनदेखी से... October 28, 2026 सरहदी ग्लोबल फाउंडेशन की ओर से आयोजित निशुल्क... October 28, 2026 महर्षि वाल्मीकि जी का जीवन सत्य, तपस्या और... October 28, 2026 Leave a Comment Cancel Reply Save my name, email, and website in this browser for the next time I comment.