Chandigarh नवरात्रि के प्रथम शुभ दिन पूजा-अर्चना के साथ आरयूबी 123-सी अंडरपास का निर्माण कार्य शुरू by Gurdeep Singh October 12, 2026 written by Gurdeep Singh October 12, 2026 14FacebookTwitterPinterestEmail रायपुर कलां–हरमिलाप नगर रेलवे क्रॉसिंग नंबर 123-सी पर प्रस्तावित रेलवे अंडरपास (आरयूबी) का निर्माण कार्य आज नवरात्रि के प्रथम शुभ दिन पूजा-अर्चना के साथ शुरू किया गया। पोकलेन मशीन से खुदाई शुरू होने के साथ क्षेत्रवासियों की वर्षों पुरानी मांग पूरी होने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया। इस शुभ अवसर पर स्थानीय निवासियों ने पूजा-अर्चना कर परियोजना के सफलतापूर्वक और समयबद्ध ढंग से पूरा होने की कामना की। चंडीगढ़ के प्रशासक का क्षेत्रवासियों की ओर से आभार जॉइंट एक्शन कमेटी फॉर वेलफेयर ऑफ बलटाना रेजिडेंट्स के प्रधान प्रताप सिंह राणा ने पंजाब के राज्यपाल एवं चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाब चंद कटारिया का पूरे क्षेत्र की ओर से हार्दिक आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इस महत्वपूर्ण परियोजना को मंजूरी दिलाने और आगे बढ़ाने में राज्यपाल के व्यक्तिगत प्रयासों एवं सहयोग की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। उनके प्रयासों से ही यह परियोजना निर्माण के चरण तक पहुँच सकी है। प्रताप सिंह राणा ने कहा कि हरमिलाप नगर, रायपुर कलां, बलटाना और आसपास के निवासियों के लिए यह केवल एक निर्माण परियोजना नहीं, बल्कि वर्षों से चली आ रही आवागमन की समस्या के समाधान की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि नवरात्रि के पावन अवसर पर पूजा-अर्चना के साथ निर्माण कार्य शुरू होना हम सभी के लिए खुशी और संतोष का विषय है। उन्होंने पूरे क्षेत्र की जनता की ओर से राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया का हृदय से धन्यवाद किया। उनके व्यक्तिगत प्रयासों के लिए क्षेत्रवासी सदैव आभारी रहेंगे। उन्होंने संबंधित विभागों से अपील की कि निर्माण कार्य रेलवे के सभी सुरक्षा मानकों का पालन करते हुए निर्धारित समयसीमा में पूरा किया जाए, ताकि जनता को जल्द से जल्द राहत मिल सके। 0 comments 0 FacebookTwitterPinterestEmail Gurdeep Singh previous post मोहाली में पंजाब राज्य सेरेब्रल पाल्सी व्हीलचेयर एथलेटिक प्रतियोगिता का सफल आयोजन next post हिमाचल महासभा के कार्यकारी अध्यक्ष रमेश सहोड़ ने पृथी सिंह प्रजापति को दोबारा अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी You may also like चंडीगढ़ की डॉ. रितु नांगिया ने छठे भारतीय... October 29, 2026 वाल्मीकि दयावान प्रभु जी मेरे अवगुण चित ना... October 29, 2026 भवन विद्यालय के वार्षिक मेगा फेट ‘एनचांटे ’26’... October 29, 2026 इनर व्हील क्लब चण्डीगढ़ सिटी ब्यूटीफुल ने हर्षोल्लास... October 29, 2026 सीटीयू यूनियन के चुनाव इस बार शेर और... October 29, 2026 व्यापारियों की पेंशन योजना और व्यापारी आयोग के... October 29, 2026 श्री विज्ञानदेव जी महाराज के जन्मोत्सव पर रक्तदान... October 29, 2026 आईटीबीपी के पूर्व सैनिक फोर्स की अनदेखी से... October 28, 2026 सरहदी ग्लोबल फाउंडेशन की ओर से आयोजित निशुल्क... October 28, 2026 महर्षि वाल्मीकि जी का जीवन सत्य, तपस्या और... October 28, 2026 Leave a Comment Cancel Reply Save my name, email, and website in this browser for the next time I comment.