ChandigarhLatest नवरात्रि पर नौ दिवसीय रास गरबा एवं डांडिया महोत्सव में शामिल होने हेतु मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी एवं हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद की उपाध्यक्ष सुमन सैनी को निमंत्रण पत्र भेंट किया by Gurdeep Singh October 6, 2026 written by Gurdeep Singh October 6, 2026 15FacebookTwitterPinterestEmail शारदीय नवरात्रि के पावन अवसर पर होटल पल्लवी ग्रांड, सेक्टर-5, पंचकूला द्वारा नौ दिवसीय रास गरबा एवं डांडिया महोत्सव का भव्य आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम को लेकर आयोजकों ने हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की धर्मपत्नी एवं हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद की उपाध्यक्ष श्रीमती सुमन सैनी को निमंत्रण पत्र भेंट कर महोत्सव में पधारने के लिए सादर आमंत्रित किया।इस अवसर पर अनुसूचित जाति आयोग, हरियाणा की चेयरमैन श्रीमती बंतो कटारिया, भाजपा जिला अध्यक्ष अजय मित्तल, होटल पल्लवी के निदेशक राजीव गुप्ता एवं दिनेश गुप्ता उपस्थित रहे।कार्यक्रम के संयोजक राजीव गुप्ता एवं दिनेश गुप्ता ने बताया कि नौ दिवसीय रास गरबा एवं डांडिया महोत्सव का उद्देश्य नवरात्रि के पावन पर्व को श्रद्धा, उमंग और उत्साह के साथ मनाने के साथ-साथ सनातन संस्कृति और भारतीय परंपराओं को जन-जन तक पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि गरबा और डांडिया हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं और इनके माध्यम से समाज में आपसी भाईचारे एवं एकजुटता की भावना को मजबूत किया जा सकता है।दिनेश गुप्ता ने कहा कि आज की युवा पीढ़ी को अपनी संस्कृति और संस्कारों से जोड़ना समय की आवश्यकता है। इसी उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए महोत्सव में पारंपरिक रंग, संगीत, नृत्य और भारतीय संस्कृति की झलक देखने को मिलेगी। उन्होंने कहा कि यह आयोजन केवल मनोरंजन तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि सनातन संस्कृति, संस्कारों और सामाजिक एकजुटता को समर्पित एक सांस्कृतिक उत्सव होगा।उन्होंने पंचकूला के लोगों से अपील की कि वे अपने परिवार और मित्रों के साथ इस नौ दिवसीय महोत्सव में शामिल होकर नवरात्रि की खुशियों को साझा करें और भारतीय संस्कृति की इस सुंदर परंपरा को आगे बढ़ाने में सहभागी बनें।उन्होंने कहा कि संस्कृति हमारी पहचान और संस्कार हमारी शान हैं। हमारी कोशिश है कि नवरात्रि का यह महोत्सव पंचकूला में श्रद्धा, संस्कृति और सामाजिक सौहार्द का यादगार उत्सव बने। 0 comments 0 FacebookTwitterPinterestEmail Gurdeep Singh previous post हाईकोर्ट के सीबीआई जांच के आदेश ने खोली भगवंत मान सरकार की पोल: तरुण चुग next post हरियाणा के जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी एवं लोकनिर्माण मंत्री रणबीर गंगवा को गुजरात में केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय के दो दिवसीय राष्ट्रीय चिंतन शिविर ‘गतिशक्ति से प्रगति’ में पुष्पगुच्छ देकर स्वागत करते हुए। You may also like H.S.H Hereditary Prince Alois और H.R.H Hereditary Princess... October 28, 2026 आईटीबीपी के पूर्व सैनिक फोर्स की अनदेखी से... October 28, 2026 सरहदी ग्लोबल फाउंडेशन की ओर से आयोजित निशुल्क... October 28, 2026 महर्षि वाल्मीकि जी का जीवन सत्य, तपस्या और... October 28, 2026 सीएचजेयू ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से मुलाकात... October 28, 2026 अग्र महिला शक्ति ने अमित जिंदल की टीम... October 28, 2026 चण्डीगढ़ नगर निगम को भ्रष्टाचार मुक्त बनाने के... October 28, 2026 कांग्रेसी नेता द्वारा नालागढ़ के 600 साल पुराने... October 28, 2026 ट्रांसपोर्ट नगर पहुंचे प्रशासक गुलाब चंद कटारिया, समस्याओं... October 28, 2026 महिला केंद्रित अधिनियम और सुरक्षा योजनाएँ शीर्षक से... October 28, 2026 Leave a Comment Cancel Reply Save my name, email, and website in this browser for the next time I comment.