ChandigarhLatest नशा मुक्त युवा ही विकसित भारत की मजबूत नींव : शाम लाल बंसल by Gurdeep Singh October 8, 2026 written by Gurdeep Singh October 8, 2026 13FacebookTwitterPinterestEmail ताऊ देवी लाल खेल परिसर, पंचकूला में युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के ‘मेरा युवा भारत’ अभियान के अंतर्गत “नशा मुक्त युवा और विकसित भारत” कार्यक्रम के तहत “नशा मुक्त युवा के लिए पैदल मार्च” का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पंचकूला नगर निगम के महापौर शाम लाल बंसल के साथ पार्षद राकेश गोयल, दीपक गर्ग, राकेश जगोता, मनीषा जांगड़ा, ज्योति प्रसाद एवं अशोक कुमार सहित बड़ी संख्या में युवाओं ने भाग लेकर नशे के खिलाफ जागरूकता का संदेश दिया। कार्यक्रम के दौरान युवाओं ने नशे से दूर रहने, स्वस्थ जीवनशैली अपनाने और नशामुक्त समाज के निर्माण में अपना योगदान देने का संकल्प लिया। यह कार्यक्रम 100 सप्ताह नशा मुक्त युवा अभियान के तहत आयोजित किया गया, जिसका उद्देश्य युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना और उन्हें सकारात्मक एवं स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना है।इस अवसर पर हरियाणा के राज्य निदेशक आकर्ष दीक्षित, जिला युवा अधिकारी पंचकूला स्नेग्धा सिंह, सहायक निदेशक ईशा गुप्ता सहित नगर निगम के पार्षदगण एवं बड़ी संख्या में युवा साथी उपस्थित रहे।महापौर शाम लाल बंसल ने कहा कि नशा व्यक्ति के स्वास्थ्य के साथ-साथ पूरे परिवार और समाज को प्रभावित करता है। युवाओं की ऊर्जा और प्रतिभा को सही दिशा देकर ही विकसित भारत के संकल्प को साकार किया जा सकता है। उन्होंने युवाओं से नशे से दूर रहने और खेलों को अपने जीवन का हिस्सा बनाने का आह्वान किया।पार्षद राकेश गोयल ने कहा कि खेल युवाओं को अनुशासन और आत्मविश्वास प्रदान करते हैं तथा उन्हें नशे जैसी बुराइयों से दूर रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।पार्षद दीपक गर्ग ने कहा कि नशे के खिलाफ लड़ाई केवल सरकार की नहीं, बल्कि पूरे समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। युवाओं को सकारात्मक दिशा देना हम सभी का दायित्व है।पार्षद राकेश जगोता ने कहा कि स्वस्थ युवा ही मजबूत समाज की नींव हैं। युवाओं को शिक्षा, खेल और रचनात्मक गतिविधियों से जोड़ना जरूरी है।पार्षद मनीषा जांगड़ा ने कहा कि नशामुक्त समाज के निर्माण में परिवार और अभिभावकों की भूमिका भी बेहद महत्वपूर्ण है। बच्चों को बचपन से ही अच्छे संस्कार और सकारात्मक वातावरण देना चाहिए।पार्षद ज्योति प्रसाद ने कहा कि नशे के खिलाफ जागरूकता को जनआंदोलन बनाना होगा। युवाओं की भागीदारी इस अभियान को नई मजबूती प्रदान करती है।पार्षद अशोक कुमार ने कहा कि खेल और स्वस्थ जीवनशैली युवाओं को नशे से दूर रखने का प्रभावी माध्यम हैं। प्रत्येक युवा को नशे के खिलाफ इस अभियान से जुड़ना चाहिए।कार्यक्रम के माध्यम से “नशा मुक्त युवा—विकसित भारत” का संदेश दिया गया और युवाओं से आह्वान किया गया कि वे स्वयं नशे से दूर रहें तथा अपने साथियों और समाज को भी नशे के खिलाफ जागरूक करें। 0 comments 0 FacebookTwitterPinterestEmail Gurdeep Singh previous post ਰਾਸ਼ਟਰਪਿਤਾ ਮਹਾਤਮਾ ਗਾਂਧੀ ਜੀ ਦੇ ਜਨਮ ਦਿਹਾੜੇ ਮੌਕੇ ਅੱਜ ਚੰਡੀਗੜ੍ਹ ਦੀ ਸੈਕਟਰ 26 ਸਥਿਤ ਸਬਜ਼ੀ ਮੰਡੀ ਵਿਖੇ ‘ਸੇਵਾ ਮੇਰਾ ਯੋਗਦਾਨ’ ਪ੍ਰੋਗਰਾਮ ਅਧੀਨ ਸਵੱਛਤਾ ਮੁਹਿੰਮ ਵਿੱਚ ਸ਼ਮੂਲੀਅਤ ਕੀਤੀ। next post मनीमाजरा में युवाओं से सीधा संवाद, नशे से दूर रहने की अपील की थाना प्रभारी ने You may also like चंडीगढ़ की डॉ. रितु नांगिया ने छठे भारतीय... October 29, 2026 वाल्मीकि दयावान प्रभु जी मेरे अवगुण चित ना... October 29, 2026 भवन विद्यालय के वार्षिक मेगा फेट ‘एनचांटे ’26’... October 29, 2026 इनर व्हील क्लब चण्डीगढ़ सिटी ब्यूटीफुल ने हर्षोल्लास... October 29, 2026 सीटीयू यूनियन के चुनाव इस बार शेर और... October 29, 2026 व्यापारियों की पेंशन योजना और व्यापारी आयोग के... October 29, 2026 श्री विज्ञानदेव जी महाराज के जन्मोत्सव पर रक्तदान... October 29, 2026 H.S.H Hereditary Prince Alois और H.R.H Hereditary Princess... October 28, 2026 आईटीबीपी के पूर्व सैनिक फोर्स की अनदेखी से... October 28, 2026 सरहदी ग्लोबल फाउंडेशन की ओर से आयोजित निशुल्क... October 28, 2026 Leave a Comment Cancel Reply Save my name, email, and website in this browser for the next time I comment.