ChandigarhLatest मनीमाजरा में युवाओं से सीधा संवाद, नशे से दूर रहने की अपील की थाना प्रभारी ने by Gurdeep Singh October 8, 2026 written by Gurdeep Singh October 8, 2026 2FacebookTwitterPinterestEmail माड़ी वाला टाउन में समाजसेवी कुलवंत जग्गा की ओर से युवाओं के साथ संवाद बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में मनीमाजरा थाना प्रभारी कुलदीप कुमार विशेष रूप से पहुंचे और युवाओं से नशे से दूर रहकर खेलों व सकारात्मक गतिविधियों से जुड़ने की अपील की। थाना प्रभारी ने चंडीगढ़ पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान की जानकारी देते हुए कहा कि क्षेत्र में कहीं भी नशे से जुड़ी गतिविधि की जानकारी मिले तो तुरंत पुलिस को सूचित करें। उन्होंने युवाओं को भरोसा दिलाया कि किसी भी प्रकार की परेशानी होने पर वे पुलिस से संपर्क कर सकते हैं। बैठक में मनीमाजरा की विभिन्न समस्याओं पर भी चर्चा हुई। समाजसेवी कुलवंत जग्गा ने कहा कि हमारा समाज के प्रति कर्तव्य बनता है कि युवाओं को सही रास्ता दिखाया जाए। युवा देश की रीढ़ हैं और उन्हें गलत रास्ते पर जाने से रोककर खेलों व अच्छे कार्यों की ओर बढ़ाना हम सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि समाजहित में जनसेवा के कार्य आगे भी लगातार जारी रहेंगे। इस मौके पर पवनदीप सिंह सनी, सुभाष सिंह, अमनदीप सिंह रिकी, गुरप्रीत सिंह, हरमिंदर सिंह बिंदा, मनजीत सिंह, त्रिलोचन सिंह, सौरव सहित बड़ी संख्या में युवा मौजूद रहे। 0 comments 0 FacebookTwitterPinterestEmail Gurdeep Singh previous post नशा मुक्त युवा ही विकसित भारत की मजबूत नींव : शाम लाल बंसल next post स्वास्थ्य चेतना हेतु स्कूलों में बनें हर्बल प्लांट्स लगाएं You may also like भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री Nitin Nabin ने आज... October 9, 2026 Warm greetings to all ranks, Veterans and families... October 9, 2026 प्रधानमंत्री श्री Narendra Modi ने आज 7, लोक... October 9, 2026 आज नई दिल्ली में आयोजित AICC की महत्वपूर्ण... October 9, 2026 India and Mali commemorate World Cotton Day at... October 9, 2026 PSO-Gunman Tri-City Association Formed to Provide a Platform... October 9, 2026 अश्विन नवरात्र मेले के प्रथम दिन माता मनसा... October 9, 2026 मनीमाजरा में युवाओं से सीधा संवाद, नशे से... October 9, 2026 गवर्नमेंट मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल, सेक्टर-23 ए द्वारा... October 9, 2026 चण्डीगढ़ से बिना परमिट एवं निर्धारित टाइम टेबल... October 9, 2026 Leave a Comment Cancel Reply Save my name, email, and website in this browser for the next time I comment.