Chandigarh बुड़ैल मार्केट के दुकानदारों ने आप पार्टी नेता शादाब राठी पर परेशान करने के संगीन आरोप लगाए by Gurdeep Singh October 19, 2026 written by Gurdeep Singh October 19, 2026 5FacebookTwitterPinterestEmail सेक्टर 45 की बुड़ैल मार्केट के दुकानदारों को कथित रूप से परेशान किए जाने का मामला सामने आया है। शिकायतकर्ताओं ने आम आदमी पार्टी के नेता शादाब राठी पर आरोप लगाया है कि वह दुकानदारों से कथित रूप से पैसे माँगते हैं और पैसे न देने पर उनके खिलाफ वीडियो बनाकर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अपलोड करते हैं। दुकानदारों का आरोप है कि इस प्रकार की घटनाओं से उनकी प्रतिष्ठा और कारोबार प्रभावित हो रहा है। शिकायतकर्ताओं ने सोशल मीडिया पर ऐसी सामग्री प्रसारित किए जाने को लेकर भी चिंता जताई है, जिससे समाज में आपसी तनाव उत्पन्न होने की आशंका हो सकती है। इसके साथ ही, क्षेत्र में कथित गैस सिलेंडर ब्लैक मार्केटिंग, शराब की अवैध बिक्री और देह व्यापार से संबंधित गतिविधियों की जाँच करवाने की माँग भी उठाई गई है। स्थानीय व्यापारी नेताओं इंद्रजीत शर्मा, बलजिंदर गुजराल, नरेश गर्ग भोला, भारत भूषण कपिला, सुशील जैन, लक्की, संदीप, हरकेश राणा आदि ने क्षेत्र के सभी दुकानदारों के साथ एक बैठक की व कहा कि क्षेत्र की सभी मार्केटों के अध्यक्ष एवं अन्य पदाधिकारियों के नेतृत्व में यहां के सभी कारोबारी एकजुट हैं। उन्होंने जानकारी दी कि इस मुद्दे को लेकर चण्डीगढ़ व्यापार मंडल (सीबीएम) की अगुआई में 25 अक्तूबर को प्रशासक से मिलेंगे व उनके समक्ष अपनी बात को सबूतों सहित मजबूती के साथ रखेंगे। उन्होंने प्रशासन से माँग की है कि पूरे मामले की निष्पक्ष जाँच करवाई जाए और यदि किसी भी प्रकार की अनियमितता या कानून का उल्लंघन प्रमाणित होता है, तो संबंधित व्यक्ति के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाए। स्थानीय व्यापारी नरेश भोला ने मांग की है कि बुड़ैल मार्केट में व्यापार करने वाले लोगों को सुरक्षित और भयमुक्त वातावरण उपलब्ध कराया जाए तथा शिकायतों पर निष्पक्ष कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। 0 comments 0 FacebookTwitterPinterestEmail Gurdeep Singh previous post चंडीगढ़ के विभिन्न स्कूलों में स्वर्ण पदक प्राप्त करने वाले प्रतिभाशाली बच्चों को सम्मानित किया next post पीजीजीसी-46, चंडीगढ़ में ‘नशा मुक्ति और नशामुक्त युवा’ विषय पर एनएसएस के 7 दिवसीय शिविर का उद्घाटन You may also like It was a pleasure to meet Haryana Chief... October 19, 2026 आ रहे हैं वो मेरे साईं… October 19, 2026 वार्ड नंबर 09, गाँव दरिया में इंद्रजीत सिंह... October 19, 2026 चण्डीगढ़ संगीत नाटक अकादमी के सहयोग से संवाद... October 19, 2026 पीजीजीसी-46 में स्टार्टअप के कानूनी पहलुओं पर सत्र... October 19, 2026 डॉ. अंजना गर्ग को मिला प्रतिष्ठित ‘अग्ररत्न सम्मान’ October 19, 2026 ढोल की थाप, डांडिया की खनक और गुजरात... October 19, 2026 भाजपा, चण्डीगढ़ के लीगल सेल ने “सेवा संकल्प”... October 19, 2026 सीएससीए ने जरूरतमंद परिवार की बेटी के विवाह... October 19, 2026 मां भगवती के जागरण में अजय राणा के... October 19, 2026 Leave a Comment Cancel Reply Save my name, email, and website in this browser for the next time I comment.