Chandigarh भारत विकास परिषद चंडीगढ़ प्रांत एवं चण्डीगढ़ एनवॉयरमेंटल ग्रुप द्वारा 3,000 स्ट्रॉबेरी के फलदार पौधों का वितरण by Gurdeep Singh November 4, 2026 written by Gurdeep Singh November 4, 2026 28FacebookTwitterPinterestEmail चण्डीगढ़ : पर्यावरण संरक्षण एवं हरित वातावरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से भारत विकास परिषद, चंडीगढ़ प्रांत एवं चण्डीगढ़ एनवॉयरमेंटल ग्रुप के संयुक्त तत्वावधान में चंडीगढ़ के विभिन्न सेक्टरों में 3,000 स्ट्रॉबेरी के पौधों का वितरण किया गया। इस अवसर पर भारत विकास परिषद के प्रांतीय संयोजक पर्यावरण अजय सिंगला ने बताया कि परिषद समय-समय पर पर्यावरण संरक्षण, हरियाली को बढ़ावा देने तथा प्रकृति के प्रति जन-जागरूकता उत्पन्न करने के लिए विभिन्न पर्यावरणीय प्रकल्प आयोजित करती रहती है। इसी श्रृंखला में स्ट्रॉबेरी के पौधों का वितरण किया गया, ताकि अधिक से अधिक लोगों को पौधारोपण एवं पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रेरित किया जा सके। कार्यक्रम के दौरान भारत विकास परिषद की ओर से प्रांतीय अध्यक्ष एम.के. विरमानी एवं प्रांतीय महासचिव मंजीत सिंह तथा चंडीगढ़ एनवॉयरमेंटल ग्रुप की ओर से राहुल महाजन ने चंडीगढ़ के विभिन्न सेक्टरों में आयोजित वितरण कार्यक्रमों में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। इस अवसर पर सभी पदाधिकारियों ने पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हुए भविष्य में भी इसी प्रकार के जनहितकारी एवं पर्यावरण संरक्षण से जुड़े कार्यक्रम निरंतर आयोजित करने का संकल्प लिया। सभी ने मिलकर स्वच्छ, सुंदर एवं हरित चंडीगढ़ के निर्माण में अपना योगदान देने का आह्वान किया। 0 comments 0 FacebookTwitterPinterestEmail Gurdeep Singh previous post सीएजी ने टेलीकॉम और ब्रॉडकास्टिंग से जुड़ी उपभोक्ता शिकायतों के समाधान पर चौथा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया next post इमिग्रेशन ठगी के खिलाफ उठी आवाज You may also like सफाई कर्मचारियों को स्थायी करने सहित छह प्रमुख... November 13, 2026 हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष चंडीगढ़... November 4, 2026 Haryana Chief Minister, Sh. Nayab Singh Saini launching... November 4, 2026 सेक्टर-23 स्थित श्री मुनि जी की धर्मशाला में... November 4, 2026 वार्ड नं 5 में चौधरी जसपाल सिंह पाली... November 4, 2026 सीबीएम ने प्रशासक के समक्ष व्यापारियों के प्रमुख... November 4, 2026 पीजीआईएमईआर में आठ घंटे में ब्लैडर कैंसर की... November 4, 2026 कल चमन था, आज एक सहरा हुआ… November 4, 2026 सेक्टर-23 स्थित श्री मुनि जी की धर्मशाला में... November 4, 2026 कैंसर पीड़ित 73 वर्षीय विधवा ने राष्ट्रपति से... November 4, 2026 Leave a Comment Cancel Reply Save my name, email, and website in this browser for the next time I comment.