Home » रामलीला मंच सनातन संस्कारों की पाठशाला : मोनिका भारद्वाज

रामलीला मंच सनातन संस्कारों की पाठशाला : मोनिका भारद्वाज

by Gurdeep Singh

युवा शक्ति से रामलीला की सांस्कृतिक धरोहर से जुड़ने का आग्रह करते हुए भारत में पुनः राम राज्य की स्थापना और देश को हिंदू राष्ट्र बनाने की अपील की राष्ट्रीय हिंदू शक्ति संगठन ने

राष्ट्रीय हिंदू शक्ति संगठन ने विभिन्न रामलीलाओं में दर्ज कराई उपस्थिति, किया आर्थिक सहयोग

चण्डीगढ़ : राष्ट्रीय हिंदू शक्ति संगठन (आरएचएसएस), चण्डीगढ़ की अध्यक्ष मोनिका भारद्वाज के नेतृत्व में संस्था के पदाधिकारियों ने शहर के प्रमुख रामलीला आयोजनों में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। संगठन की टीम ने श्री राम जानकी सेवा मंडल (सेक्टर 45), जय सरस्वती श्री रामलीला कमेटी (सेक्टर 24) और श्री केदार बदरी रामलीला कमेटी (सेक्टर 46) के मंच पर अपनी विशेष उपस्थिति दर्ज कराई।
इस दौरान संगठन की अध्यक्ष मोनिका भारद्वाज, महामंत्री लक्ष्मी शंकर चतुर्वेदी, उपाध्यक्ष पूनम वर्मा, सचिव रमन चतुर्वेदी सहित कई वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहे।

धार्मिक कार्यों में सहयोग:

संगठन की ओर से इन भव्य आयोजनों की सफलता हेतु सेक्टर 45 में लंगर सेवा के लिए  तथा अन्य रामलीला कमेटियों को  सहयोग राशि भेंट की गई।
संबोधन के दौरान मोनिका भारद्वाज ने रामलीला के मंच को ‘सनातन संस्कारों की पाठशाला’ बताया। उन्होंने युवा शक्ति से इस सांस्कृतिक धरोहर से जुड़ने का आग्रह करते हुए भारत में पुनः राम राज्य की स्थापना और देश को हिंदू राष्ट्र बनाने की कामना की।

You may also like

Leave a Comment