Chandigarh रामलीला मंच सनातन संस्कारों की पाठशाला : मोनिका भारद्वाज by Gurdeep Singh October 19, 2026 written by Gurdeep Singh October 19, 2026 4FacebookTwitterPinterestEmail युवा शक्ति से रामलीला की सांस्कृतिक धरोहर से जुड़ने का आग्रह करते हुए भारत में पुनः राम राज्य की स्थापना और देश को हिंदू राष्ट्र बनाने की अपील की राष्ट्रीय हिंदू शक्ति संगठन ने राष्ट्रीय हिंदू शक्ति संगठन ने विभिन्न रामलीलाओं में दर्ज कराई उपस्थिति, किया आर्थिक सहयोग चण्डीगढ़ : राष्ट्रीय हिंदू शक्ति संगठन (आरएचएसएस), चण्डीगढ़ की अध्यक्ष मोनिका भारद्वाज के नेतृत्व में संस्था के पदाधिकारियों ने शहर के प्रमुख रामलीला आयोजनों में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। संगठन की टीम ने श्री राम जानकी सेवा मंडल (सेक्टर 45), जय सरस्वती श्री रामलीला कमेटी (सेक्टर 24) और श्री केदार बदरी रामलीला कमेटी (सेक्टर 46) के मंच पर अपनी विशेष उपस्थिति दर्ज कराई।इस दौरान संगठन की अध्यक्ष मोनिका भारद्वाज, महामंत्री लक्ष्मी शंकर चतुर्वेदी, उपाध्यक्ष पूनम वर्मा, सचिव रमन चतुर्वेदी सहित कई वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहे। धार्मिक कार्यों में सहयोग: संगठन की ओर से इन भव्य आयोजनों की सफलता हेतु सेक्टर 45 में लंगर सेवा के लिए तथा अन्य रामलीला कमेटियों को सहयोग राशि भेंट की गई।संबोधन के दौरान मोनिका भारद्वाज ने रामलीला के मंच को ‘सनातन संस्कारों की पाठशाला’ बताया। उन्होंने युवा शक्ति से इस सांस्कृतिक धरोहर से जुड़ने का आग्रह करते हुए भारत में पुनः राम राज्य की स्थापना और देश को हिंदू राष्ट्र बनाने की कामना की। 0 comments 0 FacebookTwitterPinterestEmail Gurdeep Singh previous post विश्व हिंदू परिषद की मातृशक्ति एवं दुर्गा वाहिनी ने किया शस्त्र पूजन next post आम के बाग को बचाने की दिशा में एक सकारात्मक कदम You may also like आ रहे हैं वो मेरे साईं… October 19, 2026 वार्ड नंबर 09, गाँव दरिया में इंद्रजीत सिंह... October 19, 2026 चण्डीगढ़ संगीत नाटक अकादमी के सहयोग से संवाद... October 19, 2026 पीजीजीसी-46 में स्टार्टअप के कानूनी पहलुओं पर सत्र... October 19, 2026 डॉ. अंजना गर्ग को मिला प्रतिष्ठित ‘अग्ररत्न सम्मान’ October 19, 2026 ढोल की थाप, डांडिया की खनक और गुजरात... October 19, 2026 भाजपा, चण्डीगढ़ के लीगल सेल ने “सेवा संकल्प”... October 19, 2026 सीएससीए ने जरूरतमंद परिवार की बेटी के विवाह... October 19, 2026 मां भगवती के जागरण में अजय राणा के... October 19, 2026 सेक्टर-32 अस्पताल की स्लिप रोड पर आधे-अधूरे पैचवर्क... October 19, 2026 Leave a Comment Cancel Reply Save my name, email, and website in this browser for the next time I comment.