Chandigarh हिमाचल महासभा के कार्यकारी अध्यक्ष रमेश सहोड़ ने पृथी सिंह प्रजापति को दोबारा अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी by Gurdeep Singh October 12, 2026 written by Gurdeep Singh October 12, 2026 4FacebookTwitterPinterestEmail हिमाचल महासभा, चंडीगढ़ की जीबीएम की बैठक सेक्टर-23 डी स्थित मुनि मंदिर में आयोजित की गई। महासभा की यह बैठक प्रत्येक छह महीने में आयोजित की जाती है। बैठक में लगभग 210 सदस्यों ने भाग लिया तथा महासभा की पिछले पांच महीनों की गतिविधियों, कार्यक्रमों, वित्तीय विवरण और संगठन से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई। बैठक की अध्यक्षता महासभा के कार्यकारी अध्यक्ष रमेश सहोड़ ने की। महासचिव (ऑपरेशंस) संजीव शर्मा ने पिछले पांच महीनों के दौरान महासभा द्वारा आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों और गतिविधियों की जानकारी सदस्यों के साथ साझा की। वित्त सचिव दीपक शर्मा ने पिछले कार्यक्रमों के आयोजन पर हुए खर्चों का विवरण प्रस्तुत किया। महासचिव (एडमिन) शिविंदर मंधोत्रा ने पिछले पांच महीनों के दौरान महासभा के कार्यों, गतिविधियों और संगठनात्मक विषयों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। वहीं, मुख्य सलाहकार एम.एल. राणा ने महासभा के ऑडिट से संबंधित जानकारी और अपनी रिपोर्ट बैठक में उपस्थित सदस्यों के समक्ष रखी। बैठक के दौरान कार्यकारी अध्यक्ष रमेश सहोड़ ने स्वास्थ्य लाभ लेकर वापिस आये अध्यक्ष पृथी सिंह प्रजापति को दोबारा अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंप दी। उनकी वापसी को लेकर उपस्थित सदस्यों में उत्साह देखने को मिला।इस अवसर पर महासभा की ओर से आगामी 25 अक्टूबर 2026 को मेडिकल कैंप आयोजित करने की घोषणा भी की गई। महासभा द्वारा आयोजित किए जाने वाले इस स्वास्थ्य शिविर के माध्यम से लोगों को स्वास्थ्य संबंधी सुविधाएं उपलब्ध करवाने और समाज सेवा के कार्यों को आगे बढ़ाने का प्रयास किया जाएगा। शिविर को लेकर सदस्यों के साथ चर्चा की गई।इस अवसर पर मुनि मंदिर के वरिष्ठतम पुजारी पंडित दीप चंद शर्मा भी उपस्थित रहे। बैठक में महासभा के चेयरमैन भागीरथ शर्मा, सलाहकार संतोष भारद्वाज, सलाहकार के.सी. वर्मा, महिला विंग से सरगुन अरोड़ा एवं रेखा शर्मा सहित कार्यकारिणी के अनेक पदाधिकारी, सदस्य मौजूद रहे। बैठक में सदस्यों ने महासभा के कार्यों, संगठन की गतिविधियों तथा आगामी कार्यक्रमों को लेकर विचार-विमर्श किया। बैठक का मुख्य उद्देश्य पिछले पांच महीनों के कार्यों की जानकारी सदस्यों तक पहुंचाना, वित्तीय विवरण एवं ऑडिट संबंधी जानकारी साझा करना तथा संगठन की आगामी गतिविधियों को लेकर विचार-विमर्श करना रहा। हिमाचल महासभा, चंडीगढ़ हिमाचली संस्कृति के संरक्षण, सामाजिक एकता और जनसेवा की भावना के साथ निरंतर कार्यरत है। 0 comments 0 FacebookTwitterPinterestEmail Gurdeep Singh previous post नवरात्रि के प्रथम शुभ दिन पूजा-अर्चना के साथ आरयूबी 123-सी अंडरपास का निर्माण कार्य शुरू next post सांसद साहनी की अपील पर दिलजीत दोसांझ का दिल्ली कॉन्सर्ट पुनर्निर्धारित You may also like नवरात्रों का पर्व हमारी सनातन संस्कृति, धार्मिक आस्था... October 12, 2026 पीजीजीसी-42 में रसायन विज्ञान विभाग द्वारा विभिन्न रचनात्मक... October 12, 2026 रेलवे अंडरपास परियोजना आरयूबी-123-सी को लेकर बड़ी अपडेट,... October 12, 2026 ग्रेन मार्केट वेलफेयर एसोसिएशन के प्रतिनिधिमंडल ने प्रशासक... October 12, 2026 ईएसआई ने श्राद्ध पक्ष में स्मृति वन में... October 12, 2026 पंचकूला में पहली बार सजेगा ऐतिहासिक गरबा-डांडिया का... October 12, 2026 जब-जब पृथ्वी पर अधर्म और गौ-विरोधी शक्तियां बढ़ी... October 12, 2026 राज्यसभा सांसद एवं राष्ट्रीय ओबीसी मोर्चा के अध्यक्ष... October 12, 2026 प्रभु श्री राम कथा में आचार्य पंडित ईश्वर... October 12, 2026 सेक्टर-11 के पीजीजीसी में ‘लिवर सेफ चंडीगढ़ इनिशिएटिव’... October 12, 2026 Leave a Comment Cancel Reply Save my name, email, and website in this browser for the next time I comment.