Home » आई एम चंडीगढ़’ ऐप आम जनता के लिए नई परेशानी : अरविन्द सिंह

आई एम चंडीगढ़’ ऐप आम जनता के लिए नई परेशानी : अरविन्द सिंह

by Gurdeep Singh

प्रशासन ने आम जनता की शिकायतों के समाधान के लिए ‘आई एम चंडीगढ़’ ऐप जरूर लॉन्च किया है, लेकिन अब यही ऐप कई लोगों के लिए शिकायत से ज्यादा परेशानी का कारण बनता दिखाई दे रहा है।

स्थिति यह है कि आम नागरिक अपनी समस्या की शिकायत अधिकारियों तक पहुंचाता है तो उसे संबंधित चीफ इंजीनियर, हॉर्टिकल्चर विभाग, एसडीओ और जेई तक भेज दिया जाता है। लेकिन वहां से कार्रवाई करने के बजाय कई बार शिकायतकर्ता को जवाब मिलता है—“पहले आई एम चंडीगढ़ ऐप पर शिकायत दर्ज करो, तभी कार्रवाई होगी।”

सवाल यह है कि हर व्यक्ति तकनीकी रूप से इतना सक्षम हो, यह जरूरी तो नहीं। किसी बुजुर्ग, मजदूर या ऐसे व्यक्ति को ऐप पर शिकायत दर्ज करने में परेशानी हो रही है तो क्या उसकी समस्या का समाधान नहीं होगा?

प्रशासन को चाहिए कि ऐप के साथ एक सरल हेल्पलाइन/शिकायत नंबर भी जारी किया जाए, जहां लोग फोन करके अपनी शिकायत दर्ज करा सकें और उसे संबंधित विभाग तक पहुंचाकर समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित हो।

You may also like

Leave a Comment