Home » कर्मचारियों के रुके वेतन का मामला गरमाया, अरविंद सिंह की पहल पर संजय टंडन ने चीफ इंजीनियर से की बातचण्डीगढ़  : जीएमसीएच-32 के इंजीनियरिंग विभाग, फायर एवं गैस प्लांट के कर्मचारियों के सितंबर माह के रुके वेतन का मामला अब गंभीरता से उठाया गया है। ज्वाइंट एक्शन कमेटी के प्रधान सुखबीर सिंह द्वारा मुद्दा उठाने के बाद अरविंद सिंह ने कर्मचारियों की समस्या को भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष श्री संजय टंडन के संज्ञान में पहुंचाया।

कर्मचारियों के रुके वेतन का मामला गरमाया, अरविंद सिंह की पहल पर संजय टंडन ने चीफ इंजीनियर से की बातचण्डीगढ़  : जीएमसीएच-32 के इंजीनियरिंग विभाग, फायर एवं गैस प्लांट के कर्मचारियों के सितंबर माह के रुके वेतन का मामला अब गंभीरता से उठाया गया है। ज्वाइंट एक्शन कमेटी के प्रधान सुखबीर सिंह द्वारा मुद्दा उठाने के बाद अरविंद सिंह ने कर्मचारियों की समस्या को भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष श्री संजय टंडन के संज्ञान में पहुंचाया।

by Gurdeep Singh

मामले को गंभीरता से लेते हुए संजय टंडन ने डायरेक्टर-प्रिंसिपल से बात की और वेतन जल्द जारी होने का आश्वासन दिया। इसके बाद ज्वाइंट एक्शन कमेटी के प्रधान सुखबीर सिंह ने अरविंद सिंह को बताया कि वेतन का मामला अस्पताल प्रशासन के बजाय चीफ इंजीनियर श्री सी.बी. ओझा के स्तर पर है।

अरविंद सिंह ने दोबारा पूरी जानकारी संजय टंडन को दी। इस पर संजय टंडन ने तत्काल चीफ इंजीनियर सी.बी. ओझा से बात की। बाद में उन्होंने स्वयं अरविंद सिंह को फोन कर बताया कि चीफ इंजीनियर से बातचीत हो गई है और सुबह जाकर मिलने को कहा है। साथ ही उन्होंने आश्वासन दिया कि यदि इसके बाद भी कोई समस्या आती है तो उन्हें तुरंत जानकारी दी जाए।

कर्मचारियों को उम्मीद है कि इस पहल के बाद सितंबर माह का रुका हुआ वेतन जल्द जारी होगा। अरविंद सिंह ने कहा कि कर्मचारियों के हक और जनहित से जुड़े मुद्दों को उचित स्तर तक पहुंचाना उनका प्रयास रहेगा।

You may also like

Leave a Comment