Chandigarh चण्डीगढ़ से बिना परमिट एवं निर्धारित टाइम टेबल के चल रही बसों पर सख्त कार्रवाई की मांग by Gurdeep Singh October 9, 2026 written by Gurdeep Singh October 9, 2026 6FacebookTwitterPinterestEmail चण्डीगढ़ गवर्नमेंट ट्रांसपोर्ट वर्कर्स यूनियन के एक प्रतिनिधिमंडल ने चंडीगढ़ के सचिव, स्टेट ट्रांसपोर्ट अथॉरिटी (एसटीए) से मुलाकात कर चंडीगढ़ से संचालित हो रही बिना निर्धारित टाइम टेबल, बिना परमिट तथा अन्य अनियमित रूप से चलने वाली बसों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने की मांग की। प्रतिनिधिमंडल में प्रधान आजाद सिंह, महासचिव बलबीर सिंह, सत्येंद्र सिंह एवं गोविंद दहिया शामिल थे। प्रतिनिधिमंडल ने विशेष रूप से रोहतक, सोनीपत, होशियारपुर, पठानकोट, जम्मू एवं कटरा आदि रूटों के संबंध में प्रस्तावित/निर्धारित टाइम टेबल को शीघ्र स्वीकृत करवाकर आईएसबीटी-17 एवं आईएसबीटी-43 में लागू करवाने का मुद्दा उठाया। प्रतिनिधिमंडल ने मांग रखी कि आईएसबीटी-17 एवं आईएसबीटी-43 से बिना निर्धारित टाइम टेबल एवं बिना वैध परमिट संचालित होने वाली बसों के साथ-साथ चंडीगढ़ के विभिन्न स्थानों से अनधिकृत रूप से बनाए गए बस अड्डों/पिक-अप प्वाइंट्स से संचालित होने वाली बसों के विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम, 1988 एवं अन्य लागू नियमों के अनुसार सख्त कार्रवाई की जाए। जो ऑपरेटर बार-बार नियमों का उल्लंघन करते हैं, उनके विरुद्ध कानून के अनुसार एफआईआर सहित कठोर कार्रवाई किए जाने की मांग भी रखी गई। प्रतिनिधिमंडल के अनुसार, सचिव, स्टेट ट्रांसपोर्ट अथॉरिटी, चंडीगढ़ ने यूनियन को आश्वासन दिया कि बिना निर्धारित टाइम टेबल, बिना वैध परमिट तथा चंडीगढ़ से अनधिकृत स्थानों से संचालित होने वाली बसों के विरुद्ध नियमों के अनुसार तत्काल उचित कार्रवाई की जाएगी। साथ ही यह भी आश्वासन दिया गया कि किसी भी राज्य परिवहन उपक्रम अथवा निजी बस ऑपरेटर को चंडीगढ़ में मोटर वाहन अधिनियम, 1988 एवं अन्य लागू नियमों का उल्लंघन करने की अनुमति नहीं दी जाएगी। यूनियन ने उम्मीद जताई कि संबंधित विभाग द्वारा उक्त मामलों में शीघ्र प्रभावी कार्रवाई करते हुए चंडीगढ़ में बस संचालन को निर्धारित नियमों एवं टाइम टेबल के अनुसार सुनिश्चित किया जाएगा। 0 comments 0 FacebookTwitterPinterestEmail Gurdeep Singh previous post सफाई कर्मचारियों की मांगों को लेकर राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग के सदस्य कर्म सिंह कर्मा से मिला प्रतिनिधिमंडल next post गवर्नमेंट मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल, सेक्टर-23 ए द्वारा नशा मुक्त संकल्प यात्रा का आयोजन You may also like PSO-Gunman Tri-City Association Formed to Provide a Platform... October 9, 2026 अश्विन नवरात्र मेले के प्रथम दिन माता मनसा... October 9, 2026 मनीमाजरा में युवाओं से सीधा संवाद, नशे से... October 9, 2026 गवर्नमेंट मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल, सेक्टर-23 ए द्वारा... October 9, 2026 सफाई कर्मचारियों की मांगों को लेकर राष्ट्रीय सफाई... October 9, 2026 “गावो विश्वस्य मातरः” अर्थात गाय विश्व की माता... October 9, 2026 ईएसआई का ‘स्मृति पौधारोपण’ 9 अक्टूबर को October 9, 2026 प्रभु श्री राम कथा सुनना और सुनाना पूर्व... October 9, 2026 जीएसटी 2.0 के महत्वपूर्ण सुधारों का कैट,चंडीगढ़ चैप्टर... October 9, 2026 शिशु निकेतन की बेटियों ने बढ़ाया चंडीगढ़ का... October 9, 2026 Leave a Comment Cancel Reply Save my name, email, and website in this browser for the next time I comment.