Chandigarh जीएमएचएस-28सी में ‘प्रदूषण रूपी रावण’ का किया दहन by Gurdeep Singh October 19, 2026 written by Gurdeep Singh October 19, 2026 6FacebookTwitterPinterestEmail गवर्नमेंट मॉडल हाई स्कूल (जीएमएचएस), सेक्टर-28सी में दशहरा उत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। स्कूल के फुलवारी ईको क्लब की ओर से आयोजित कार्यक्रम की मुख्य थीम ‘प्रदूषण रूपी रावण का दमन’ रही। विद्यार्थियों ने विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से वायु, जल और ध्वनि प्रदूषण सहित प्लास्टिक, खाद्य पदार्थों की बर्बादी, ई-कचरे, वनों की कटाई, रासायनिक प्रदूषण और यातायात से होने वाले प्रदूषण के प्रति जागरूक किया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि मिनी सूद ने विद्यार्थियों को प्रेरणादायक संदेश देते हुए कहा कि दशहरा केवल रावण के पुतले का दहन करने का पर्व नहीं है, बल्कि अपने भीतर मौजूद अहंकार, भय, लालच और नफरत जैसी बुराइयों को समाप्त करने का भी अवसर है। उन्होंने कहा कि आज प्रदूषण भी रावण का ही एक रूप है, जिसका नाश करने के लिए प्रत्येक व्यक्ति को अपनी जिम्मेदारी समझनी होगी। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने रामायण के विभिन्न प्रसंगों पर आधारित प्रस्तुतियां दीं। इन प्रस्तुतियों के माध्यम से बुराई पर अच्छाई की जीत के साथ पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। कार्यक्रम में शिक्षकों और विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम के अंत में अंजू गुप्ता ने धन्यवाद प्रस्ताव प्रस्तुत किया। ईको क्लब प्रभारी शीतल, वरिष्ठ शिक्षक जयभगवान, राजमोहन, मनीषा सहित स्कूल के सभी शिक्षकों और विद्यार्थियों ने कार्यक्रम को सफल बनाने में सक्रिय योगदान दिया। आयोजन के माध्यम से विद्यार्थियों को स्वच्छ पर्यावरण बनाए रखने और प्रकृति के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने के लिए प्रेरित किया गया। 0 comments 0 FacebookTwitterPinterestEmail Gurdeep Singh previous post शैक्षणिक उत्कृष्टता का सम्मान: शारदा सर्वहितकारी स्कूल ने मेधावियों को किया पुरस्कृत next post चंडीगढ़ के विभिन्न स्कूलों में स्वर्ण पदक प्राप्त करने वाले प्रतिभाशाली बच्चों को सम्मानित किया You may also like It was a pleasure to meet Haryana Chief... October 19, 2026 आ रहे हैं वो मेरे साईं… October 19, 2026 वार्ड नंबर 09, गाँव दरिया में इंद्रजीत सिंह... October 19, 2026 चण्डीगढ़ संगीत नाटक अकादमी के सहयोग से संवाद... October 19, 2026 पीजीजीसी-46 में स्टार्टअप के कानूनी पहलुओं पर सत्र... October 19, 2026 डॉ. अंजना गर्ग को मिला प्रतिष्ठित ‘अग्ररत्न सम्मान’ October 19, 2026 ढोल की थाप, डांडिया की खनक और गुजरात... October 19, 2026 भाजपा, चण्डीगढ़ के लीगल सेल ने “सेवा संकल्प”... October 19, 2026 सीएससीए ने जरूरतमंद परिवार की बेटी के विवाह... October 19, 2026 मां भगवती के जागरण में अजय राणा के... October 19, 2026 Leave a Comment Cancel Reply Save my name, email, and website in this browser for the next time I comment.