Chandigarh ट्रांसपोर्ट नगर पहुंचे प्रशासक गुलाब चंद कटारिया, समस्याओं का लिया जायजाअधिकारियों को दिए आवश्यक कदम उठाने के निर्देश, बोले—मिलकर बनाएंगे आदर्श ट्रांसपोर्ट नगर by Gurdeep Singh October 28, 2026 written by Gurdeep Singh October 28, 2026 5FacebookTwitterPinterestEmail चण्डीगढ़ : पंजाब के राज्यपाल एवं चण्डीगढ़ के प्रशासक गुलाब चंद कटारिया ने ट्रांसपोर्ट नगर का औचक दौरा कर वहां चल रहे विकास कार्यों और ट्रांसपोर्टरों की समस्याओं का जायजा लिया। उन्होंने ट्रांसपोर्ट नगर में पैदल घूमकर जमीनी स्थिति देखी और संबंधित अधिकारियों को समस्याओं के समाधान के लिए आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए। इस अवसर पर चंडीगढ़ के उपायुक्त निशांत कुमार, एरिया डीएसपी अभिनंदन, नगर निगम के वरिष्ठ अधिकारी तथा चंडीगढ़ ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में ट्रांसपोर्टर मौजूद रहे। एसोसिएशन के वाइस प्रेसिडेंट पवन कुमार शर्मा ने बताया कि प्रशासक ने एंट्री एवं एग्जिट गेट, लेबर हॉस्टल, पुलिस बीट बॉक्स एवं पुलिस की तैनाती, पार्किंग में कैंटीन की व्यवस्था सहित अन्य समस्याओं को गंभीरता से देखा और अधिकारियों को उचित कार्रवाई के निर्देश दिए। इस दौरान ट्रांसपोर्ट के चेयरमैन के.के. अबरोल, सीनियर वाइस प्रधान तरसेम लाल पुरी, वाइस प्रेसिडेंट पवन कुमार शर्मा, सचिव जीत राम सहित अनेक ट्रांसपोर्टर उपस्थित रहे। बाद में शाम को पंजाब लोक भवन में चंडीगढ़ ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के प्रधान जसबीर सिंह गिल के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल की प्रशासक के साथ बैठक हुई। बैठक में प्रधान जसबीर सिंह गिल ने पत्र सौंपकर ट्रांसपोर्ट नगर की लंबे समय से लंबित मांगों को दोहराया। प्रशासक गुलाब चंद कटारिया ने प्रतिनिधिमंडल की सभी बातों को ध्यानपूर्वक सुना और कहा कि हम सब मिलकर इस ट्रांसपोर्ट नगर को एक आदर्श ट्रांसपोर्ट नगर बनाएंगे। प्रशासक के इस आश्वासन पर प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों ने खुशी जाहिर की और ट्रांसपोर्ट नगर की समस्याओं को गंभीरता से सुनने तथा समाधान के प्रति सकारात्मक पहल के लिए उनका आभार व्यक्त किया। 0 comments 0 FacebookTwitterPinterestEmail Gurdeep Singh previous post महिला केंद्रित अधिनियम और सुरक्षा योजनाएँ शीर्षक से व्याख्यान आयोजित चण्डीगढ़ : next post कांग्रेसी नेता द्वारा नालागढ़ के 600 साल पुराने नरसिंह मंदिर की 41 बीघा जमीन का अवैध हस्तांतरण करके 125 करोड़ की टाउनशिप बनाने का मुद्दा सवालों के घेरे में! You may also like चंडीगढ़ की डॉ. रितु नांगिया ने छठे भारतीय... October 29, 2026 वाल्मीकि दयावान प्रभु जी मेरे अवगुण चित ना... October 29, 2026 भवन विद्यालय के वार्षिक मेगा फेट ‘एनचांटे ’26’... October 29, 2026 इनर व्हील क्लब चण्डीगढ़ सिटी ब्यूटीफुल ने हर्षोल्लास... October 29, 2026 सीटीयू यूनियन के चुनाव इस बार शेर और... October 29, 2026 व्यापारियों की पेंशन योजना और व्यापारी आयोग के... October 29, 2026 श्री विज्ञानदेव जी महाराज के जन्मोत्सव पर रक्तदान... October 29, 2026 आईटीबीपी के पूर्व सैनिक फोर्स की अनदेखी से... October 28, 2026 सरहदी ग्लोबल फाउंडेशन की ओर से आयोजित निशुल्क... October 28, 2026 महर्षि वाल्मीकि जी का जीवन सत्य, तपस्या और... October 28, 2026 Leave a Comment Cancel Reply Save my name, email, and website in this browser for the next time I comment.