Chandigarh त्योहारी सीज़न से पहले सेक्टर 40-डी मार्केट के कारोबारियों में विकास कार्य ठप्प होने पर भारी आक्रोश by Gurdeep Singh October 3, 2026 written by Gurdeep Singh October 3, 2026 7FacebookTwitterPinterestEmail सेक्टर 40-डी मार्केट में यहां की समस्याओं को लेकर मार्केट वेलफेयर एसोसिएशन के पदाधिकारियों एवं सदस्यों की बैठक नवनियुक्त अध्यक्ष सतीश कुमार धीमान की अगुआई में हुई जिसमें सभी कारोबारियों ने मार्केट की जानबूझ कर की जा रही उपेक्षा पर गहरा रोष व्यक्त किया। सतीश कुमार धीमान ने बताया कि त्योहारी सीज़न शुरू होने वाला है, परंतुएरिया पार्षद ने उनकी मार्केट को लेकर बिल्कुल उदासीन रवैया अपना रखा है। सुविधाओं के अभाव में ग्राहक, खास तौर पर महिलाएं इस मार्केट में बिल्कुल भी आना पसंद नहीं करते। इस मार्केट से कुछ ही मीटर की दूरी पर पार्षद का अपना रेस्टोरेंट भी है, जहां हर सुविधा रातों रात उपलब्ध हो जाती है। पानी की दो टंकियों से युक्त एक नया शौचालय भी बना दिया गया हुआ है, जिसकी चाबी पार्षद के रेस्टोरेंट के कर्मियों के पास ही रहती है। रोज सुबह इस शौचालय की छत के ऊपर रेस्टोरेंट के कर्मियों को नहाते हुए देखा जा सकता है। इसी शौचालय की टंकियों का पानी भी रेस्टोरेंट की जरूरतों के काम आता है। उन्होंने बताया कि अभी तक इस मार्केट के कारोबारियों व आम जनता को इस शौचालय के इस्तेमाल की इजाजत नहीं है। सतीश कुमार धीमान ने बताया कि उन्होंने सवा महीने पहले ही इस मार्केट में बिजली की खुली तारों से करंट लग जाने के खतरे के प्रति वीडियो जारी करके व संबंधित अधिकारियों को इत्तला करके आगाह किया था, परन्तु कोई कार्रवाई नहीं हुई, जिसके परिणामस्वरूप बीती 28 सितंबर को बारिश होने के बाद यहां करंट लगने से दो लोग घायल हो गए व सौभाग्य से मरते-मरते बचे। उन्होंने बताया कि कुछ दिन पहले उन्होंने यहां पेवर ब्लॉक्स को उखाड़ कर जहां-तहां बेतरतीब ढंग से रखे जाने के मुद्दे को उठाया था, जिस पर इन पेवर ब्लॉक्स को तो हटा दिया गया, पर नए पेवर ब्लॉक्स को लगाए जाने का अभी कोई संकेत नहीं दिख रहा। अध्यक्ष ने और भी अनेक समस्याओं का जिक्र करते हुए बताया कि मार्केट के कारोबारियों में इस उपेक्षा को लेकर के भारी रोष व्याप्त है, व जल्द ही इस मुद्दे को लेकर वे सड़कों पर उतरेंगे व अपनी मांगे मनवा कर रहेंगे।इस बैठक में आदित्य अरोड़ा, विनय कुमार, राजेश, विजय, कुणाल कपूर, नागेश्वर दत्त, राज, डॉ. राजेश झिंगन, डॉ. सुरेंद्र पॉल, विनय गोयल और योगेश आदि मौजूद रहे व सभी ने एक स्वर में अगले नगर निगम चुनावों में मार्केट वेलफेयर एसोसिएशन से ही किसी सदस्य को चुनाव में उतारने का ऐलान किया। 0 comments 0 FacebookTwitterPinterestEmail Gurdeep Singh previous post पत्रकारों की मांगों को लेकर ‘डिमांड डे’ मनाया next post हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी कुरुक्षेत्र में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आयोजित ‘विचार से विस्तार तक’ राज्य स्तरीय कार्यक्रम के दौरान ‘स्टार्टअप हरियाणा सेवा संकल्प’ का शुभारम्भ करते हुए। साथ में हैं पूर्व मंत्री श्री सुभाष सुधा, उद्योग एवं वाणिज्य विभाग के आयुक्त एवं सचिव डॉ. अमित अग्रवाल व अन्य गणमान्य। You may also like हवन-यज्ञ और कृष्ण-सुदामा प्रसंग के साथ श्रीमद्भागवत कथा... October 5, 2026 एससी, एसटी व ओबीसी प्रमाण-पत्रों की प्रक्रिया सरल... October 5, 2026 निवेशक जागरूकता और सेबी की भूमिका” पर सेमिनार... October 5, 2026 गांधी जयंती के उपलक्ष्य में एनएसएस इकाई द्वारा... October 5, 2026 धी जयंती पर ‘बापू का संदेश–हमारा संकल्प’ नुक्कड़... October 5, 2026 साहित्य, गीत और जीवन-दर्शन से सजी सीएससीए की... October 5, 2026 हनुमान चालीसा के पाठ से मिली शक्ति, 174... October 5, 2026 4 अक्टूबर को सजेगी संतों की महफ़िल, 10वें... October 5, 2026 नमन बुजुर्गों को : चण्डीगढ़ में अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन... October 5, 2026 अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में चयनित हुई शॉर्ट फिल्म... October 5, 2026 Leave a Comment Cancel Reply Save my name, email, and website in this browser for the next time I comment.