ChandigarhHaryanaLatestNationalPunjab पत्रकारों की मांगों को लेकर ‘डिमांड डे’ मनाया by Gurdeep Singh October 3, 2026 written by Gurdeep Singh October 3, 2026 2FacebookTwitterPinterestEmail पंजाब एंड चंडीगढ़ जर्नलिस्ट्स यूनियन तथा चंडीगढ़ एंड हरियाणा जर्नलिस्ट्स यूनियन की ओर से इंडियन जर्नलिस्ट्स यूनियन (आईजेयू) के आह्वान पर आज संयुक्त रूप से पत्रकारों की समस्याओं और मांगों को लेकर ‘डिमांड डे’ मनाया गया। इस अवसर पर पत्रकारों से जुड़े विभिन्न मुद्दों और मांगों को लेकर विचार-विमर्श किया गया। यूनियन नेताओं ने कहा कि पत्रकार लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं, लेकिन कार्य के दौरान उन्हें कई तरह की मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। इस अवसर पर पत्रकारों की सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा लंबे समय से लंबित अन्य मांगों के समाधान की आवश्यकता पर जोर दिया गया। इसी कड़ी के तहत पंजाब के विभिन्न जिलों में भी यूनियन की जिला इकाइयों द्वारा ‘डिमांड डे’ मनाया गया। जिला इकाइयों के प्रतिनिधियों ने पत्रकारों की मांगों से संबंधित मांग-पत्र राष्ट्रपति के नाम संबंधित अधिकारियों को सौंपे। यूनियन नेताओं ने कहा कि पत्रकारों की जायज मांगों को सरकार तक पहुंचाने और उनके समाधान के लिए संघर्ष जारी रखा जाएगा। चंडीगढ़ के सेक्टर-17 में आयोजित एकत्रीकरण को संबोधित करते हुए आईजेयू के अध्यक्ष बलविंदर जम्मू ने कहा कि पत्रकारों की सभी मांगों को सरकार को प्राथमिकता के आधार पर स्वीकार करना चाहिए। इनमें मीडिया आयोग का गठन, वर्किंग जर्नलिस्ट एक्ट को बहाल करना, पत्रकारों के लिए सुरक्षा अधिनियम बनाना तथा बोर्ड वेज लागू करने की मांग प्रमुख रूप से शामिल है। इस अवसर पर पंजाब एंड चंडीगढ़ जर्नलिस्ट्स यूनियन के अध्यक्ष जय सिंह छिब्बर, चंडीगढ़ एंड हरियाणा जर्नलिस्ट्स यूनियन के अध्यक्ष राम सिंह बराड़, वरिष्ठ पत्रकार तरलोचन सिंह, जगतार भुल्लर, भूपिंदर सिंह मलिक, सरबजीत भट्टी और बलविंदर विक्की ने भी पत्रकारों के पक्ष में अपने विचार रखे। 0 comments 0 FacebookTwitterPinterestEmail Gurdeep Singh previous post रियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी पंचकूला में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स एवं डिजिटल मीडिया कंटेंट क्रिएटर दल के वाहन को झंडी दिखा कर उत्तराखंड के लिए रवाना करते हुए। साथ में हैं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता,हरियाणा सार्वजनिक उपक्रम ब्यूरो के चेयरमैन श्री मोहन लाल बड़ोली व अन्य गणमान्य। next post त्योहारी सीज़न से पहले सेक्टर 40-डी मार्केट के कारोबारियों में विकास कार्य ठप्प होने पर भारी आक्रोश You may also like CM Announces Conversion of Taklech School to CBSE October 3, 2026 Governor launches ‘Sankalp Rath Yatra’ against drug abuse... October 3, 2026 हलाल सनातन विरोधी अवधारणा है : सरदार रवि... October 3, 2026 Invest Punjab welcomes the launch of CII Punjab... October 3, 2026 StART UP PUNJAB signed MoUs with T-Hub and... October 3, 2026 ਦੈਨਿਕ ਜਾਗਰਣ ਗਰੁੱਪ ਵੱਲੋਂ ਕਰਵਾਏ ਗਏ ਫਿਲਮ ਫੈਸਟੀਵਲ... October 3, 2026 हरियाणा सार्वजनिक उपक्रम ब्यूरो के अध्यक्ष श्री मोहनलाल... October 3, 2026 गौ-सेवक मोहन राणा की याचिका पर पंजाब एवं... October 3, 2026 डीएडी का काम देश की रक्षा करने वालों... October 3, 2026 हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी,पिंडारसी में गत... October 3, 2026 Leave a Comment Cancel Reply Save my name, email, and website in this browser for the next time I comment.