Chandigarh नगर निगम चुनाव के लिए कांग्रेस ने इस बार गलत टिकटें बांटीं तो राजीव मेमोरियल सोसाइटी करेगी कड़ा विरोध by Gurdeep Singh October 3, 2026 written by Gurdeep Singh October 3, 2026 7FacebookTwitterPinterestEmail चण्डीगढ़ नगर निगम चुनाव जैसे-जैसे नजदीक आ रहा है, कांग्रेस में पार्षद पद के लिए उम्मीदवारों के चयन को लेकर पार्टी नेतृत्व पर इस बार अतिरिक्त सतर्कता बरतने का दबाव बढ़ता जा रहा है। क्योंकि माना जा रहा है कि पिछले चुनाव में टिकटों का वितरण ठीक नहीं हुआ, जिससे कांग्रेस को कई सीटों पर नुकसान उठाना पड़ा था। लिहाजा, इस बार कांग्रेस से जुड़े संगठन भी विशेष तौर पर सक्रिय हो गए हैं। चंडीगढ़ के एक ऐसे ही महत्वपूर्ण संगठन ऑल इंडिया राजीव मेमोरियल सोसाइटी की आज एक बैठक मनीमाजरा में हुई। चंडीगढ़ में खास तौर से सामाजिक गतिविधियों से जुड़े इस संगठन के सैकड़ों सक्रिय सदस्य हैं। ऑल इंडिया राजीव मेमोरियल सोसाइटी चंडीगढ़ के अध्यक्ष राज नागपाल की अध्यक्षता में हुई बैठक में अशोक वालिया, प्रकाश सैनी, जीत सिंह, बैजीत सिंह, राजीव मल्होत्रा, तजिंदर सिंह बॉसन, विल्सन, खालिद अहमद, एसएनके धालीवाल, सतीश कुमार, पास्टर विनोद ख़ालिद, नरिंदर धालीवाल, बलजीत, रचित नागपाल, एडवोकेट भारत शर्मा, आमिर, बॉबी मल्होत्रा, राजेश कुमार, शुभम, रोहित नागपाल, जयपाल समेत सोसाइटी के सभी पदाधिकारी मौजूद थे। बैठक में चंडीगढ़ नगर निगम के पिछले चुनाव में हुए टिकट वितरण को कांग्रेस के नुकसान का मुख्य कारण बताते हुए कांग्रेस के चंडीगढ़ प्रभारी, सह-प्रभारी, प्रदेश अध्यक्ष और सांसद सहित समूचे नेतृत्व से मांग की गई कि इस बार सिर्फ जिताऊ, टिकाऊ, ईमानदार और पार्टी के प्रति निष्ठावान को ही उम्मीदवार बनाया जाए। इसके लिए सोसाइटी के पदाधिकारियों ने समूचे कांग्रेस नेतृत्व को पत्र भी लिखे। साथ ही यह भी निर्णय लिया कि यदि उनकी इस मांग पर गंभीरता नहीं दिखाई गई और भाई-भतीजावाद या गुटबाजी के कारण उम्मीदवारों का गलत चयन किया गया तो राजीव मेमोरियल सोसाइटी पार्टी के व्यापक हित में ऐसे उम्मीदवारों का कड़ा और पुरजोर विरोध करेगी। बैठक में सर्वसम्मति से यह भी तय किया गया कि नगर निगम चुनाव में इस बार राजीव मेमोरियल सोसाइटी भी कम से कम एक टिकट पर कांग्रेस में अपना दावा पेश करेगी। बैठक में संगठन के अध्यक्ष राज नागपाल ने सोसाइटी के अध्यक्ष समेत सभी पदाधिकारियों के नए चुनाव की भी घोषणा की। उन्होंने कहा कि ऑल इंडिया राजीव मेमोरियल सोसाइटी का नया चुनाव 10 अक्तूबर को सेक्टर-18 स्थित SCF नंबर-23 में सुबह साढ़े ग्यारह बजे होगा। 0 comments 0 FacebookTwitterPinterestEmail Gurdeep Singh previous post ऑल इंडिया आंबेडकर महासभा के चंडीगढ़ प्रदेश अध्यक्ष राजबीर सिंह भारतीय को साहिल चावर व वार्ड 4 की टीम ने किया सम्मानित, सामाजिक न्याय और संगठन को मजबूत करने का लिया संकल्प next post You may also like हवन-यज्ञ और कृष्ण-सुदामा प्रसंग के साथ श्रीमद्भागवत कथा... October 5, 2026 एससी, एसटी व ओबीसी प्रमाण-पत्रों की प्रक्रिया सरल... October 5, 2026 निवेशक जागरूकता और सेबी की भूमिका” पर सेमिनार... October 5, 2026 गांधी जयंती के उपलक्ष्य में एनएसएस इकाई द्वारा... October 5, 2026 धी जयंती पर ‘बापू का संदेश–हमारा संकल्प’ नुक्कड़... October 5, 2026 साहित्य, गीत और जीवन-दर्शन से सजी सीएससीए की... October 5, 2026 हनुमान चालीसा के पाठ से मिली शक्ति, 174... October 5, 2026 4 अक्टूबर को सजेगी संतों की महफ़िल, 10वें... October 5, 2026 नमन बुजुर्गों को : चण्डीगढ़ में अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन... October 5, 2026 अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में चयनित हुई शॉर्ट फिल्म... October 5, 2026 Leave a Comment Cancel Reply Save my name, email, and website in this browser for the next time I comment.