Home » बिजवाड़ा शोरूम मार्केट में 34वीं माता की चौकी और विशाल भंडारा श्रद्धा व उल्लास के साथ संपन्न चण्डीगढ़ :

बिजवाड़ा शोरूम मार्केट में 34वीं माता की चौकी और विशाल भंडारा श्रद्धा व उल्लास के साथ संपन्न चण्डीगढ़ :

by Gurdeep Singh

सेक्टर 22 डी स्थित बिजवाड़ा शोरूम मार्केट एसोसिएशन द्वारा आयोजित 34वीं माता की चौकी और विशाल भंडारा धार्मिक श्रद्धा, हर्षोल्लास और भव्यता के साथ संपन्न हो गया। मार्केट एसोसिएशन के चेयरमैन सुभाष गुप्ता और अध्यक्ष दीपक मित्तल ने बताया कि इस दो दिवसीय धार्मिक उत्सव में बड़ी संख्या में स्थानीय दुकानदारों, व्यापारियों और श्रद्धालुओं ने हिस्सा लेकर माता रानी का आशीर्वाद प्राप्त किया।कार्यक्रम की शुरुआत भव्य ज्योति प्रचंड के साथ हुई। इस अवसर पर पूरा बाजार क्षेत्र रंग-बिरंगी रोशनी और माता के जयकारों से गूंज उठा। माता रानी के अलौकिक दरबार के सम्मुख संगरूर से आए प्रसिद्ध भजन गायक विश्वामित्र और उनकी पार्टी ने महामाई का गुणगान किया। उन्होंने एक से बढ़कर एक भेंटें और माता के मधुर भजन प्रस्तुत कर उपस्थित श्रद्धालुओं को भाव-विभोर कर दिया और पूरा माहौल भक्तिमय बना दिया। अंत में माता का विशाल भंडारा आयोजित किया गया।बिजवाड़ा शोरूम मार्केट- एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी दुकानदारों, सेवादारों, पुलिस प्रशासन और स्थानीय निवासियों का तहे दिल से आभार व्यक्त किया।

You may also like

Leave a Comment