Chandigarh मनीमाजरा में युवाओं से सीधा संवाद, नशे से दूर रहने की अपील की थाना प्रभारी ने by Gurdeep Singh October 9, 2026 written by Gurdeep Singh October 9, 2026 13FacebookTwitterPinterestEmail माड़ीवाला टाउन में समाजसेवी कुलवंत जग्गा की ओर से युवाओं के साथ संवाद बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में मनीमाजरा थाना प्रभारी कुलदीप कुमार विशेष रूप से पहुंचे और युवाओं से नशे से दूर रहकर खेलों व सकारात्मक गतिविधियों से जुड़ने की अपील की। थाना प्रभारी ने चंडीगढ़ पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान की जानकारी देते हुए कहा कि क्षेत्र में कहीं भी नशे से जुड़ी गतिविधि की जानकारी मिले तो तुरंत पुलिस को सूचित करें। उन्होंने युवाओं को भरोसा दिलाया कि किसी भी प्रकार की परेशानी होने पर वे पुलिस से संपर्क कर सकते हैं। बैठक में मनीमाजरा की विभिन्न समस्याओं पर भी चर्चा हुई। समाजसेवी कुलवंत जग्गा ने कहा कि हमारा समाज के प्रति कर्तव्य बनता है कि युवाओं को सही रास्ता दिखाया जाए। युवा देश की रीढ़ हैं और उन्हें गलत रास्ते पर जाने से रोककर खेलों व अच्छे कार्यों की ओर बढ़ाना हम सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि समाजहित में जनसेवा के कार्य आगे भी लगातार जारी रहेंगे। इस मौके पर पवनदीप सिंह सनी, सुभाष सिंह, अमनदीप सिंह रिकी, गुरप्रीत सिंह, हरमिंदर सिंह बिंदा, मनजीत सिंह, त्रिलोचन सिंह, सौरव सहित बड़ी संख्या में युवा मौजूद रहे। 0 comments 0 FacebookTwitterPinterestEmail Gurdeep Singh previous post गवर्नमेंट मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल, सेक्टर-23 ए द्वारा नशा मुक्त संकल्प यात्रा का आयोजन next post अश्विन नवरात्र मेले के प्रथम दिन माता मनसा देवी के प्रांगण में थिएटर आर्ट्स, चण्डीगढ़ की विश्व प्रसिद्ध प्रस्तुति श्री रामलीला का मंचन होगा You may also like चंडीगढ़ की डॉ. रितु नांगिया ने छठे भारतीय... October 29, 2026 वाल्मीकि दयावान प्रभु जी मेरे अवगुण चित ना... October 29, 2026 भवन विद्यालय के वार्षिक मेगा फेट ‘एनचांटे ’26’... October 29, 2026 इनर व्हील क्लब चण्डीगढ़ सिटी ब्यूटीफुल ने हर्षोल्लास... October 29, 2026 सीटीयू यूनियन के चुनाव इस बार शेर और... October 29, 2026 व्यापारियों की पेंशन योजना और व्यापारी आयोग के... October 29, 2026 श्री विज्ञानदेव जी महाराज के जन्मोत्सव पर रक्तदान... October 29, 2026 आईटीबीपी के पूर्व सैनिक फोर्स की अनदेखी से... October 28, 2026 सरहदी ग्लोबल फाउंडेशन की ओर से आयोजित निशुल्क... October 28, 2026 महर्षि वाल्मीकि जी का जीवन सत्य, तपस्या और... October 28, 2026 Leave a Comment Cancel Reply Save my name, email, and website in this browser for the next time I comment.