Chandigarh राज्यसभा सांसद एवं राष्ट्रीय ओबीसी मोर्चा के अध्यक्ष अमरपाल मौर्य ने चण्डीगढ़ में संगठनात्मक बैठक में पदाधिकारियों को किया संबोधित by Gurdeep Singh October 12, 2026 written by Gurdeep Singh October 12, 2026 13FacebookTwitterPinterestEmail भारतीय जनता पार्टी ओबीसी मोर्चा, चंडीगढ़ द्वारा आज एक महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में राज्यसभा सांसद एवं राष्ट्रीय ओबीसी मोर्चा के अध्यक्ष अमरपाल मौर्य मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उनके साथ राष्ट्रीय प्रभारी सागर रायका तथा पानीपत की पूर्व मेयर श्रीमती अवनीत कौर की उपस्थिति रही।बैठक में चंडीगढ़ प्रदेश ओबीसी मोर्चा के सभी प्रदेश पदाधिकारियों, जिला अध्यक्षों एवं जिला महामंत्रियों ने भाग लिया। राष्ट्रीय अध्यक्ष अमरपाल मौर्य ने उपस्थित पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए संगठन को मजबूत बनाने, कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारियों का प्रभावी निर्वहन करने तथा ओबीसी समाज के बीच निरंतर संपर्क और संवाद बनाए रखने के संबंध में मार्गदर्शन प्रदान किया।बैठक में संगठनात्मक विस्तार, जमीनी स्तर पर कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी तथा पिछड़े वर्ग के उत्थान के लिए समर्पित भाव से कार्य करने पर विशेष जोर दिया गया। सभी पदाधिकारियों से आपसी समन्वय, अनुशासन और एकजुटता के साथ संगठन की गतिविधियों को आगे बढ़ाने का आह्वान किया गया।चंडीगढ़ प्रदेश ओबीसी मोर्चा के अध्यक्ष सतपाल वर्मा ने राष्ट्रीय अध्यक्ष अमरपाल मौर्य, राष्ट्रीय प्रभारी सागर रायका एवं श्रीमती अवनीत कौर का चंडीगढ़ आगमन पर हार्दिक स्वागत एवं आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय नेतृत्व का मार्गदर्शन प्रदेश के सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणादायी है। इससे संगठन को नई दिशा देने तथा समाज के बीच संगठन की भूमिका को और प्रभावी बनाने में सहायता मिलेगी।बैठक में संगठन की मजबूती, कार्यकर्ताओं की सक्रियता और समाज के प्रति समर्पण के संकल्प को दोहराया गया। 0 comments 0 FacebookTwitterPinterestEmail Gurdeep Singh previous post प्रभु श्री राम कथा में आचार्य पंडित ईश्वर चंद्र शास्त्री जी ने बहुत मार्मिक प्रसंग सुना कर श्रोताओं को भाव विह्वल कर दिया next post जब-जब पृथ्वी पर अधर्म और गौ-विरोधी शक्तियां बढ़ी हैं, तब-तब संतों ने शस्त्र और शास्त्र दोनों उठाए हैं : श्री गोपाल मणि You may also like चंडीगढ़ की डॉ. रितु नांगिया ने छठे भारतीय... October 29, 2026 वाल्मीकि दयावान प्रभु जी मेरे अवगुण चित ना... October 29, 2026 भवन विद्यालय के वार्षिक मेगा फेट ‘एनचांटे ’26’... October 29, 2026 इनर व्हील क्लब चण्डीगढ़ सिटी ब्यूटीफुल ने हर्षोल्लास... October 29, 2026 सीटीयू यूनियन के चुनाव इस बार शेर और... October 29, 2026 व्यापारियों की पेंशन योजना और व्यापारी आयोग के... October 29, 2026 श्री विज्ञानदेव जी महाराज के जन्मोत्सव पर रक्तदान... October 29, 2026 आईटीबीपी के पूर्व सैनिक फोर्स की अनदेखी से... October 28, 2026 सरहदी ग्लोबल फाउंडेशन की ओर से आयोजित निशुल्क... October 28, 2026 महर्षि वाल्मीकि जी का जीवन सत्य, तपस्या और... October 28, 2026 Leave a Comment Cancel Reply Save my name, email, and website in this browser for the next time I comment.