Chandigarh श्री दिगंबर जैन मंदिर में णमोकार मंत्र पाठ एवं भक्तामर दीपार्चना का आयोजन by Gurdeep Singh October 12, 2026 written by Gurdeep Singh October 12, 2026 15FacebookTwitterPinterestEmail अहिंसा चैरिटेबल सेवा समिति के तत्वावधान में श्रीमती नूपुर जैन एवं राजीव जैन परिवार द्वारा अपने नाती के जन्म के शुभ अवसर पर रविवार, 11 अक्टूबर को श्री दिगंबर जैन मंदिर, चंडीगढ़ में णमोकार मंत्र पाठ एवं भक्तामर दीपार्चना का भव्य आयोजन श्रद्धा एवं भक्तिभाव के साथ किया गया। इस धार्मिक आयोजन में समाज के लोगों ने बड़ी संख्या में अपने परिवार सहित भाग लिया और णमोकार मंत्र पाठ एवं भक्तामर दीपार्चना में सम्मिलित होकर धर्म लाभ प्राप्त किया। पूरे मंदिर परिसर में भक्तिमय वातावरण रहा। इस अवसर पर पंडित आलोक जी ने जैन धर्म के सिद्धांतों एवं जीवन में उनके महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि जैन धर्म हमें अहिंसा, सत्य, संयम, करुणा और आत्मशुद्धि का मार्ग दिखाता है। भगवान महावीर के उपदेशों को अपने जीवन में अपनाकर हम समाज में प्रेम, शांति, सद्भावना और नैतिक मूल्यों को बढ़ावा दे सकते हैं। उन्होंने णमोकार मंत्र की आध्यात्मिक महत्ता तथा भक्तामर स्तोत्र की आराधना के महत्व के बारे में भी विस्तार से बताया। कार्यक्रम में नूपुर जैन एवं राजीव जैन परिवार के साथ सुमन जैन, सुनील कुमार जैन, तनमय जैन, प्रिया जैन, योगिता जैन, अक्षत जैन, ऋषभ जैन एवं उनके परिवारों ने सहभागिता की। इस अवसर पर समाज रत्न नवरत्न जैन, धर्म रत्न सुभाष चंद जैन, आर.के. जैन, श्याम लाल जैन, धर्म बहादुर जैन एवं दीप चंद जैन सहित समाज के अनेक गणमान्य व्यक्तियों ने परिवार सहित उपस्थित होकर धार्मिक आयोजन की शोभा बढ़ाई। समिति के मार्गदर्शक एवं वरिष्ठ समाजसेवी राजेंद्र प्रसाद जैन, डीएमसी, ने इस अवसर पर समिति की सामाजिक गतिविधियों की जानकारी देते हुए बताया कि अहिंसा चैरिटेबल सेवा समिति नवंबर माह में एक जरूरतमंद परिवार की बेटी के विवाह में सहयोग करने की तैयारी कर रही है। उन्होंने कहा कि समिति धार्मिक आयोजनों के साथ-साथ जरूरतमंद लोगों की सहायता एवं समाज सेवा के कार्यों के लिए भी निरंतर प्रयासरत है। कार्यक्रम का समापन मंगलकामनाओं एवं सभी के सुख, शांति, समृद्धि और उज्ज्वल भविष्य की कामना के साथ हुआ। 0 comments 0 FacebookTwitterPinterestEmail Gurdeep Singh previous post हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी पंजाब के लुधियाना में ‘ड्रीम एंड ब्यूटी चौरीटेबल ट्रस्ट’ के 30 वर्ष पूरे होने पर आयोजित कार्यक्रम में दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए। साथ में है विश्व शांति केंद्र के संस्थापक श्रद्धेय आचार्य लोकेश मुनि। next post नवरात्रि एवं अग्रसेन जयंती के अवसर पर निःशुल्क स्वास्थ्य जांच एवं चिकित्सकीय परामर्श शिविर का आयोजन You may also like चंडीगढ़ की डॉ. रितु नांगिया ने छठे भारतीय... October 29, 2026 वाल्मीकि दयावान प्रभु जी मेरे अवगुण चित ना... October 29, 2026 भवन विद्यालय के वार्षिक मेगा फेट ‘एनचांटे ’26’... October 29, 2026 इनर व्हील क्लब चण्डीगढ़ सिटी ब्यूटीफुल ने हर्षोल्लास... October 29, 2026 सीटीयू यूनियन के चुनाव इस बार शेर और... October 29, 2026 व्यापारियों की पेंशन योजना और व्यापारी आयोग के... October 29, 2026 श्री विज्ञानदेव जी महाराज के जन्मोत्सव पर रक्तदान... October 29, 2026 आईटीबीपी के पूर्व सैनिक फोर्स की अनदेखी से... October 28, 2026 सरहदी ग्लोबल फाउंडेशन की ओर से आयोजित निशुल्क... October 28, 2026 महर्षि वाल्मीकि जी का जीवन सत्य, तपस्या और... October 28, 2026 Leave a Comment Cancel Reply Save my name, email, and website in this browser for the next time I comment.