Home » नवरात्रि एवं अग्रसेन जयंती के अवसर पर निःशुल्क स्वास्थ्य जांच एवं चिकित्सकीय परामर्श शिविर का आयोजन

नवरात्रि एवं अग्रसेन जयंती के अवसर पर निःशुल्क स्वास्थ्य जांच एवं चिकित्सकीय परामर्श शिविर का आयोजन

by Gurdeep Singh

श्री सनातन समाज चैरिटेबल ट्रस्ट एवं महाजन सभा, चंडीगढ़ द्वारा नवरात्रि एवं अग्रसेन जयंती के पावन अवसर पर 11 अक्टूबर को महाजन भवन, सेक्टर-37 में अपोलो हॉस्पिटल, सेक्टर-8, नेत्र (अग्रवाल आई हॉस्पिटल), दांत (क्लोव डेंटल) के सहयोग से निःशुल्क स्वास्थ्य जांच एवं चिकित्सकीय परामर्श शिविर का आयोजन किया गया।

श्री सनातन समाज चैरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष श्री अजय सिंगला ने बताया कि शिविर में सामान्य चिकित्सा, स्त्री रोग, हड्डी रोग, नेत्र रोग एवं दंत रोग विशेषज्ञों द्वारा लोगों के स्वास्थ्य की जांच की गई तथा चिकित्सकीय परामर्श प्रदान किया गया। शिविर में लगभग 85 लोगों ने निःशुल्क स्वास्थ्य जांच एवं परामर्श का लाभ उठाया।

इस अवसर पर पूर्व पार्षद श्रीमती सुनीता धवन, पूर्व महापौर रविकांत शर्मा, हिंदू पर्व महासभा के अध्यक्ष बी. पी. अरोड़ा एवं सचिव विनय कपूर, महाजन सभा के अध्यक्ष राम मूर्ति महाजन एवं सचिव आर. के. गुप्ता सहित महाजन सभा के कार्यकारिणी सदस्य उपस्थित रहे।

श्रीमती सुनीता धवन ने शिविर की सराहना करते हुए श्री सनातन समाज चैरिटेबल ट्रस्ट एवं महाजन सभा, चंडीगढ़ के इस जनहितकारी प्रयास की प्रशंसा की। उन्होंने भविष्य में भी इसी प्रकार के सामाजिक एवं जनकल्याणकारी कार्य निरंतर करते रहने के लिए आयोजकों को प्रोत्साहित किया।

श्री सनातन समाज चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से विकास गोयल, अजय सिंगला (हैप्पी), सुश्री रुचि कपूर सहित अन्य सदस्यों ने भी अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई।

अजय सिंगला ने कहा कि शिविर का मुख्य उद्देश्य आमजन को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना तथा समय-समय पर स्वास्थ्य जांच करवाने के लिए प्रेरित करना था। उन्होंने शिविर को सफल बनाने में सहयोग देने वाले अपोलो हॉस्पिटल के चिकित्सकों, सभी अतिथियों एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त किया।

श्री सनातन समाज चैरिटेबल ट्रस्ट ने भविष्य में भी जनसेवा एवं सामाजिक कल्याण के ऐसे कार्यक्रम आयोजित करने की प्रतिबद्धता व्यक्त की।

You may also like

Leave a Comment