Chandigarh साईं मंदिर में बाबा के महासमाधि दिवस पर भक्तजनों ने स्वयं कराया बाबा को मंगल स्नान by Gurdeep Singh October 16, 2026 written by Gurdeep Singh October 16, 2026 21FacebookTwitterPinterestEmail आज शिरडी के साईं बाबा का 108वां महासमाधि दिवस था। बाबा ने 15 अक्तूबर, 1918 को विजयदशमी के दिन शिरडी में समाधि ली थी। इस अवसर पर यहाँ से. 29 स्थित श्री साईं धाम में बाबा का महासमाधि दिवस मनाया गया। मंदिर कमेटी के अध्यक्ष रमेश कालिया ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रसिद्ध गायक परवीन मुद्गल ने इस अवसर पर साईं संध्या के तहत साईं बाबा के भजनों का गुणगान किया, जिसमें उन्होंने आ रहे हैं वो मेरे साईं, मुझे तुमने बाबा बहुत कुछ दिया है, हमसे रूठो ना बाबा, बड़ी दूर से हैं आये कुछ ग़म तुझे सुनाने, साईं तेरे यहां कमी नहीं, इस दिल का हाल बाबा तू जाने आदि दिल को छू लेने वाले भजन गाकर भक्तों को निहाल कर दिया। इससे पहले रोजाना की भांति सुबह कांकड़ आरती हुई व तत्पश्चात आज विशेष आयोजन के तहत साईं जी का मंगल स्नान हुआ जिसमें पुरुष भक्तजनों ने अपने हाथों से बाबा को स्नान करवाया। उसके बाद बाबा का श्रृंगार हुआ व बाबा को नाश्ता भोग अर्पण के बाद महिला भक्तों द्वारा बाबा को पुष्पांजलि अर्पित की गई। तत्पश्चात 8 घंटे का लगातार साईं सच्चरित्र का पाठ हुआ। मंदिर में सुबह से भक्तजन लाइनों में लग गए थे व सारा दिन बाबा के दर्शनों के लिए भक्तों का ताँता लगा रहा। मंदिर को आकर्षक लाइटों एवं फूलों से सजाया गया था। देर शाम को बाबा को भोग के बाद भक्तों के लिए अटूट भंडारे का आयोजन भी किया गया था। 0 comments 0 FacebookTwitterPinterestEmail Gurdeep Singh previous post ਹਲਕਾ ਮਜੀਠਾ ਦੇ ਪਿੰਡ ਗਦਰਜ਼ਾਦਾ ਵਿਖੇ ਆਪਣੇ ਸੁਨੇਹੀਆਂ ਦੇ ਘਰ ਪਹੁੰਚ ਉਨਾਂ ਦੀ ਸਿਹਤ ਦਾ ਹਾਲ-ਚਾਲ ਜਾਣਿਆ। ਅਰਦਾਸ ਕਰਦਾ ਹਾਂ ਕਿ ਗੁਰੂ ਸਾਹਿਬ ਸਭ ਨੂੰ ਤੰਦਰੁਸਤੀ ਅਤੇ ਚੜ੍ਹਦੀ ਕਲਾ ਦੀ ਦਾਤ ਬਖਸ਼ਣ। next post चण्डीगढ़ गवर्नमेंट ट्रांसपोर्ट वर्कर्ज यूनियन ने विशाल गेट रैली करके चुनावी बिगुल बजाया You may also like हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष चंडीगढ़... November 4, 2026 Haryana Chief Minister, Sh. Nayab Singh Saini launching... November 4, 2026 सेक्टर-23 स्थित श्री मुनि जी की धर्मशाला में... November 4, 2026 वार्ड नं 5 में चौधरी जसपाल सिंह पाली... November 4, 2026 सीबीएम ने प्रशासक के समक्ष व्यापारियों के प्रमुख... November 4, 2026 पीजीआईएमईआर में आठ घंटे में ब्लैडर कैंसर की... November 4, 2026 कल चमन था, आज एक सहरा हुआ… November 4, 2026 सेक्टर-23 स्थित श्री मुनि जी की धर्मशाला में... November 4, 2026 कैंसर पीड़ित 73 वर्षीय विधवा ने राष्ट्रपति से... November 4, 2026 चण्डीगढ़ में प्रॉपर्टी के हिस्सों की बिक्री पर... November 4, 2026 Leave a Comment Cancel Reply Save my name, email, and website in this browser for the next time I comment.