Uncategorized हरियाणा के ग्रामीण अंचल में स्वास्थ्य सुविधाओं का होगा विस्तार by Gurdeep Singh September 28, 2026 written by Gurdeep Singh September 28, 2026 11FacebookTwitterPinterestEmail 2 नए स्वास्थ्य केंद्र खुलेंगे, 2 का हुआ अपग्रेडेशन हरियाणा सरकार प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं के बुनियादी ढांचे को मजबूत और आधुनिक बनाने के लिए लगातार प्रयासरत है। इसी दिशा में एक बड़ा कदम उठाते हुए राज्य सरकार ने दो मौजूदा सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों को अपग्रेड करने और दो नए स्वास्थ्य संस्थान स्थापित करने की सैद्धांतिक स्वीकृति प्रदान की है। हरियाणा की स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने इस निर्णय की जानकारी देते हुए बताया कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने आमजन को उनके घर के नजदीक ही बेहतर और सुलभ चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से इन महत्वपूर्ण प्रस्तावों को अपनी मंजूरी दी है। इस फैसले के तहत फरीदाबाद जिले के ग्रामीण व शहरी सीमावर्ती क्षेत्रों को बड़ी राहत मिलेगी। फरीदाबाद के गांव मंझावली स्थित उप-स्वास्थ्य केंद्र को अब प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के रूप में अपग्रेड किया जाएगा। वहीं, गाँव पल्ला सेहतपुर स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का दर्जा बढ़ाकर उसे 50 बेड की क्षमता वाले आधुनिक अर्बन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के रूप में विकसित किया जाएगा, जिससे स्थानीय लोगों को आपातकालीन और विशिष्ट चिकित्सा सेवाओं के लिए दूर-दराज के बड़े अस्पतालों के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। इसके अलावा, झज्जर जिले के गांव बुपेनिया में एक नया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खोलने तथा सिरसा जिले के गांव अरनियांवाली में नया उप-स्वास्थ्य केंद्र स्थापित करने की स्वीकृति दी गई है। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता प्रदेश के अंतिम व्यक्ति तक गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना है। प्राथमिक और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों के इस नए विस्तार से आसपास के दर्जनों गांवों के निवासियों, महिलाओं और बच्चों को प्राथमिक उपचार, जरूरी दवाएं और नियमित स्वास्थ्य जांच की सुविधाएं अपने पास ही मिल सकेंगी। इससे न केवल ग्रामीण अंचल में स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार होगा, बल्कि बड़े जिला स्तरीय अस्पतालों पर मरीजों का अत्यधिक दबाव भी कम हो सकेगा। 0 comments 0 FacebookTwitterPinterestEmail Gurdeep Singh previous post भारतीय संस्कृति और धर्म की विजय का प्रतीक है दशहरा पर्व : डॉ. राजेश भाटिया next post CM urges universities to promote research aligned with needs of state You may also like ਅੱਜ ਹਲਕਾ ਫ਼ਤਹਿਗੜ੍ਹ ਚੂੜੀਆਂ ਦੇ ਪਿੰਡ ਘਣੀਏ ਕੇ... October 5, 2026 हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी और छत्तीसगढ़... October 5, 2026 हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी जिला... October 3, 2026 धर्म बहादुर जैन बने जीतो चण्डीगढ़ चैप्टर के... October 3, 2026 खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वास्थ्य, अनुशासन... September 29, 2026 प्रॉपर्टी फेडरेशन, चण्डीगढ़ को मिला नया नेतृत्व :... September 29, 2026 CM congratulates athlete Seema Kumari on winning Bronze... September 28, 2026 CM urges universities to promote research aligned with needs of state September 28, 2026 भारतीय संस्कृति और धर्म की विजय का प्रतीक... September 28, 2026 हरियाणा सरकार का बड़ा फैसला बागवानी फसलों की... September 28, 2026 Leave a Comment Cancel Reply Save my name, email, and website in this browser for the next time I comment.