Uncategorized हरियाणा सरकार का बड़ा फैसला बागवानी फसलों की खेती के लिए किसानों को मिलेगा भारी अनुदान by Gurdeep Singh September 28, 2026 written by Gurdeep Singh September 28, 2026 12FacebookTwitterPinterestEmail हरियाणा सरकार द्वारा प्रदेश में बागवानी को बढ़ावा देने और किसानों की आय में वृद्धि करने के उद्देश्य से ‘बागवानी फसलों की खेती के लिए अनुदान प्रावधान’ योजना लागू की गई है। उद्यान विभाग हरियाणा के एक प्रवक्ता ने इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि सरकार राज्य के किसानों को फल, सब्जी, फूल, मसाले और खुशबूदार पौधों की खेती करने पर भारी सब्सिडी प्रदान कर रही है। इस योजना के तहत आवेदन और अनुदान की सीमा भी निर्धारित की गई है, जिसके अनुसार फलों के नए बाग लगाने तथा मसालों की खेती पर अधिकतम 5 एकड़ तक का लाभ लिया जा सकता है। वहीं सब्जियों की खेती के लिए सामान्य वर्ग के किसान अधिकतम 5 एकड़ तथा अनुसूचित वर्ग के किसान 1 एकड़ तक का लाभ ले सकते हैं, जबकि फूलों एवं खुशबूदार पौधों की खेती पर यह सीमा 5 एकड़ तक तय की गई है। प्रवक्ता ने आगे अनुदान की राशि के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि नए बाग लगाने पर किसानों को ₹24,500 से ₹1,40,000 प्रति एकड़ तक का अनुदान दिया जाएगा। सब्जियों की खेती के लिए सामान्य वर्ग को ₹15,000 प्रति एकड़ तथा अनुसूचित वर्ग को ₹25,500 प्रति एकड़ की दर से अनुदान दिया जाएगा, जो कि मल्चिंग, लो टनल, ड्रिप या बांस की स्टेकिंग जैसे एकीकृत मॉडल अपनाने पर ही देय होगा। इसी प्रकार मसालों की खेती पर ₹15,000 से ₹30,000 प्रति एकड़, फूलों की खेती पर ₹8,000 से ₹40,000 प्रति एकड़ और खुशबूदार पौधों की खेती पर ₹8,000 प्रति एकड़ अनुदान का प्रावधान किया गया है। पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए अनुदान की यह पूरी राशि सीधे लाभार्थी किसान के बैंक खाते में हस्तांतरित की जाएगी। प्रवक्ता ने आगे बताया कि योजना का लाभ लेने के लिए ‘मेरी फसल-मेरा ब्योरा’ पोर्टल और ‘हॉर्टनेट’ (Hortnet) पर पंजीकरण होना अनिवार्य है। इसके साथ ही आवेदकों के पास व्यक्तिगत विवरण, परिवार पहचान-पत्र, बैंक खाते का पूर्ण विवरण (खाता संख्या, बैंक नाम, शाखा व आईएफएससी कोड) तथा आवश्यक होने पर अनुसूचित वर्ग का प्रमाण-पत्र होना जरूरी है। उन्होने राज्य के सभी इच्छुक किसानों से इस योजना का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील करते हुए कहा कि विस्तृत जानकारी के लिए किसान अपने संबंधित जिला उद्यान अधिकारी से संपर्क कर सकते हैं या फिर टोल-फ्री नंबर 1800-180-2021 पर कॉल कर सकते हैं। इसके अलावा विभागीय वेबसाइट www.hortharyana.gov.in अथवा ई-मेल horticulture@hry.nic.in के माध्यम से भी जानकारी प्राप्त की जा सकती है। 0 comments 0 FacebookTwitterPinterestEmail Gurdeep Singh previous post हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी चंडीगढ़ में संत कबीर कुटीर पर लोगों की समस्याएं सुनते हुए। next post भारतीय संस्कृति और धर्म की विजय का प्रतीक है दशहरा पर्व : डॉ. राजेश भाटिया You may also like ਅੱਜ ਹਲਕਾ ਫ਼ਤਹਿਗੜ੍ਹ ਚੂੜੀਆਂ ਦੇ ਪਿੰਡ ਘਣੀਏ ਕੇ... October 5, 2026 हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी और छत्तीसगढ़... October 5, 2026 हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी जिला... October 3, 2026 धर्म बहादुर जैन बने जीतो चण्डीगढ़ चैप्टर के... October 3, 2026 खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वास्थ्य, अनुशासन... September 29, 2026 प्रॉपर्टी फेडरेशन, चण्डीगढ़ को मिला नया नेतृत्व :... September 29, 2026 CM congratulates athlete Seema Kumari on winning Bronze... September 28, 2026 CM urges universities to promote research aligned with needs of state September 28, 2026 हरियाणा के ग्रामीण अंचल में स्वास्थ्य सुविधाओं का... September 28, 2026 भारतीय संस्कृति और धर्म की विजय का प्रतीक... September 28, 2026 Leave a Comment Cancel Reply Save my name, email, and website in this browser for the next time I comment.