Chandigarh गौ-सेवक मोहन राणा की याचिका पर पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट का अहम आदेश by Gurdeep Singh October 3, 2026 written by Gurdeep Singh October 3, 2026 15FacebookTwitterPinterestEmail गौसेवा एवं जनहित से जुड़े मुद्दों को लेकर मोहन राणा द्वारा पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट, चंडीगढ़ में दायर सीआरएम-एम-55801-2026 याचिका पर माननीय न्यायालय ने एक महत्वपूर्ण आदेश पारित किया है।माननीय जस्टिस रमेश चंदर डिमरी की अदालत में सुनवाई के दौरान याचिकाकर्ता की ओर से अधिवक्ता यश गोयल उपस्थित रहे।सुनवाई के दौरान यू.टी. चंडीगढ़ की ओर से उपस्थित अधिवक्ता ने अदालत में स्पष्ट रूप से कहा कि याचिकाकर्ता द्वारा प्रस्तुत एनेक्शर पी-6 रिप्रेजेंटेशन का कानून के अनुसार आज से 30 दिनों के भीतर निपटारा किया जाएगा।अदालत के आदेश में यह भी दर्ज है कि संबंधित प्रतिवादी पक्ष इस मामले में अलग से जवाब दाखिल नहीं करना चाहता, क्योंकि आज अदालत के समक्ष लिए गए सीमित रुख के अनुसार रिप्रेजेंटेशन पर निर्धारित समय में निर्णय लिया जाना है।इसके बाद माननीय न्यायालय ने दर्ज किया कि “नथिंग सर्वाइवस इन द प्रेजेंट पिटिशन ”, अर्थात रिप्रेजेंटेशन पर 30 दिनों के भीतर कार्रवाई किए जाने के आश्वासन के बाद वर्तमान याचिका में आगे कुछ शेष नहीं रह गया।मोहन राणा ने कहा कियह मामला किसी व्यक्ति विशेष के खिलाफ नहीं, बल्कि उन मुद्दों पर कानून के अनुसार कार्रवाई सुनिश्चित कराने के लिए उठाया गया है जिनके संबंध में हमने प्रशासन के समक्ष रिप्रेजेंटेशन दी थी। अब संबंधित अधिकारियों की जिम्मेदारी है कि वे 30 दिनों के भीतर कानून के अनुसार उस रिप्रेजेंटेशन पर निर्णय लें। हमें न्याय व्यवस्था पर पूरा विश्वास है।मोहन राणा ने कहा कि आगे की कार्रवाई भी पूरी तरह कानून के दायरे में रहकर की जाएगी और प्रशासन द्वारा लिए गए निर्णय के आधार पर अगला कदम तय किया जाएगा। 0 comments 0 FacebookTwitterPinterestEmail Gurdeep Singh previous post डीएडी का काम देश की रक्षा करने वालों को सपोर्ट करना है : कंवलदीप सिंह next post हरियाणा सार्वजनिक उपक्रम ब्यूरो के अध्यक्ष श्री मोहनलाल बड़ौली सोनीपत में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न श्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए। You may also like नारी सम्मान को समर्पित रहा सेक्टर 24 का... October 21, 2026 बाल रामलीला एवं दशहरा कमेटी, सैक्टर 43 बी... October 21, 2026 श्री राम जानकी सेवा मंडल, सेक्टर 45-डी में... October 21, 2026 It was a pleasure to meet Haryana Chief... October 19, 2026 आ रहे हैं वो मेरे साईं… October 19, 2026 वार्ड नंबर 09, गाँव दरिया में इंद्रजीत सिंह... October 19, 2026 चण्डीगढ़ संगीत नाटक अकादमी के सहयोग से संवाद... October 19, 2026 पीजीजीसी-46 में स्टार्टअप के कानूनी पहलुओं पर सत्र... October 19, 2026 डॉ. अंजना गर्ग को मिला प्रतिष्ठित ‘अग्ररत्न सम्मान’ October 19, 2026 ढोल की थाप, डांडिया की खनक और गुजरात... October 19, 2026 Leave a Comment Cancel Reply Save my name, email, and website in this browser for the next time I comment.