Chandigarh चरणजीत सिंह विली चण्डीगढ़ टेंट डीलर्स वेलफेयर एसोसिएशन के लगातार तीसरी बार सर्वसम्मति से अध्यक्ष चुने गए by Gurdeep Singh September 29, 2026 written by Gurdeep Singh September 29, 2026 1FacebookTwitterPinterestEmail चण्डीगढ़ टेंट डीलर्स वेलफेयर एसोसिएशन के चुनाव में चरणजीत सिंह विली को एसोसिएशन का लगातार तीसरी बार सर्वसम्मति से निर्विरोध अध्यक्ष चुना गया। इस अवसर पर दिनेश कटारिया, जनरल सेक्रेटरी (पंजाब स्टेट), ऑल इंडिया टेंट डीलर्स वेलफेयर एसोसिएशन, अपनी पंजाब से संबंधित टीम के सदस्यों सहित विशेष रूप से उपस्थित रहे। उनकी उपस्थिति ने इस अवसर को और महत्वपूर्ण बनाया तथा टेंट डीलर्स समुदाय की एकता और सहयोग को दर्शाया। इस अवसर पर चरणजीत सिंह विली ने एसोसिएशन के सभी सदस्यों द्वारा उन पर दोबारा विश्वास जताने के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि चंडीगढ़ में टेंट डीलर्स तथा टेंटिंग व्यवसाय से जुड़े कारोबारियों को पेश आ रही सभी मौजूदा समस्याओं को जल्द ही संबंधित अधिकारियों एवं उचित प्राधिकरणों के समक्ष उठाया जाएगा तथा उनके समाधान के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा। विली ने आगे कहा कि आने वाले दिनों में चंडीगढ़ टेंट डीलर्स वेलफेयर एसोसिएशन का एक प्रतिनिधिमंडल चंडीगढ़ के प्रशासक व मेयर से मुलाकात करेगा। इस दौरान चंडीगढ़ में टेंटिंग व्यवसाय से जुड़े कारोबारियों को पेश आ रही विभिन्न समस्याओं एवं कठिनाइयों से उन्हें अवगत करवाया जाएगा तथा इनके उचित समाधान की मांग की जाएगी। उन्होंने कहा कि एसोसिएशन की ओर से टेंट डीलर्स एवं इससे जुड़े कारोबारियों के लिए एक बेहतर और सहयोगात्मक व्यापारिक वातावरण सुनिश्चित करने के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा। चरणजीत सिंह विली ने एसोसिएशन के सदस्यों के साथ मिलकर काम करने तथा उनकी जायज़ मांगों एवं समस्याओं को संबंधित अधिकारियों के समक्ष प्रभावी और रचनात्मक तरीके से उठाने के लिए अपनी प्रतिबद्धता दोहराई 0 comments 0 FacebookTwitterPinterestEmail Gurdeep Singh previous post हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी पंचकूला में आयोजित नमो क्रिकेट लीग के शुभारंभ अवसर पर उपस्थित जन को सम्बोधित करते हुए। next post साइकिल रैली और पौधारोपण अभियान में भाग लेकर विद्यार्थियों ने मनाया ग्रीन कंज्यूमर डे You may also like ਏਸ਼ੀਆਈ ਖੇਡਾਂ ਵਿੱਚ ਰੋਇੰਗ ਦੇ Double Sculls ਮੁਕਾਬਲੇ... September 29, 2026 ਏਸ਼ੀਅਨ ਖੇਡਾਂ 2026 ‘ਚ ਈਰਾਨ ਨੂੰ ਹਰਾ ਕੇ... September 29, 2026 Exploring Punjab’s Emerging Technology & GCC Opportunities with... September 29, 2026 साइकिल रैली और पौधारोपण अभियान में भाग लेकर... September 29, 2026 बाला जी प्रेम मंडल ने गौशाला को चारा,... September 29, 2026 एनटीडब्ल्यूबी बैठक में व्यापारियों के लिए “डिज़ीदुकान” लॉन्च,... April 11, 2026 पीजीजीसी-46 में स्टार्टअप और नवाचार पर सत्र, छात्रों... April 9, 2026 Leave a Comment Cancel Reply Save my name, email, and website in this browser for the next time I comment.