Chandigarh त्योहारी सीज़न से पहले सेक्टर 40-डी मार्केट के कारोबारियों में विकास कार्य ठप्प होने पर भारी आक्रोश by Gurdeep Singh October 3, 2026 written by Gurdeep Singh October 3, 2026 2FacebookTwitterPinterestEmail सेक्टर 40-डी मार्केट में यहां की समस्याओं को लेकर मार्केट वेलफेयर एसोसिएशन के पदाधिकारियों एवं सदस्यों की बैठक नवनियुक्त अध्यक्ष सतीश कुमार धीमान की अगुआई में हुई जिसमें सभी कारोबारियों ने मार्केट की जानबूझ कर की जा रही उपेक्षा पर गहरा रोष व्यक्त किया। सतीश कुमार धीमान ने बताया कि त्योहारी सीज़न शुरू होने वाला है, परंतुएरिया पार्षद ने उनकी मार्केट को लेकर बिल्कुल उदासीन रवैया अपना रखा है। सुविधाओं के अभाव में ग्राहक, खास तौर पर महिलाएं इस मार्केट में बिल्कुल भी आना पसंद नहीं करते। इस मार्केट से कुछ ही मीटर की दूरी पर पार्षद का अपना रेस्टोरेंट भी है, जहां हर सुविधा रातों रात उपलब्ध हो जाती है। पानी की दो टंकियों से युक्त एक नया शौचालय भी बना दिया गया हुआ है, जिसकी चाबी पार्षद के रेस्टोरेंट के कर्मियों के पास ही रहती है। रोज सुबह इस शौचालय की छत के ऊपर रेस्टोरेंट के कर्मियों को नहाते हुए देखा जा सकता है। इसी शौचालय की टंकियों का पानी भी रेस्टोरेंट की जरूरतों के काम आता है। उन्होंने बताया कि अभी तक इस मार्केट के कारोबारियों व आम जनता को इस शौचालय के इस्तेमाल की इजाजत नहीं है। सतीश कुमार धीमान ने बताया कि उन्होंने सवा महीने पहले ही इस मार्केट में बिजली की खुली तारों से करंट लग जाने के खतरे के प्रति वीडियो जारी करके व संबंधित अधिकारियों को इत्तला करके आगाह किया था, परन्तु कोई कार्रवाई नहीं हुई, जिसके परिणामस्वरूप बीती 28 सितंबर को बारिश होने के बाद यहां करंट लगने से दो लोग घायल हो गए व सौभाग्य से मरते-मरते बचे। उन्होंने बताया कि कुछ दिन पहले उन्होंने यहां पेवर ब्लॉक्स को उखाड़ कर जहां-तहां बेतरतीब ढंग से रखे जाने के मुद्दे को उठाया था, जिस पर इन पेवर ब्लॉक्स को तो हटा दिया गया, पर नए पेवर ब्लॉक्स को लगाए जाने का अभी कोई संकेत नहीं दिख रहा। अध्यक्ष ने और भी अनेक समस्याओं का जिक्र करते हुए बताया कि मार्केट के कारोबारियों में इस उपेक्षा को लेकर के भारी रोष व्याप्त है, व जल्द ही इस मुद्दे को लेकर वे सड़कों पर उतरेंगे व अपनी मांगे मनवा कर रहेंगे।इस बैठक में आदित्य अरोड़ा, विनय कुमार, राजेश, विजय, कुणाल कपूर, नागेश्वर दत्त, राज, डॉ. राजेश झिंगन, डॉ. सुरेंद्र पॉल, विनय गोयल और योगेश आदि मौजूद रहे व सभी ने एक स्वर में अगले नगर निगम चुनावों में मार्केट वेलफेयर एसोसिएशन से ही किसी सदस्य को चुनाव में उतारने का ऐलान किया। 0 comments 0 FacebookTwitterPinterestEmail Gurdeep Singh previous post पत्रकारों की मांगों को लेकर ‘डिमांड डे’ मनाया next post हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी कुरुक्षेत्र में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आयोजित ‘विचार से विस्तार तक’ राज्य स्तरीय कार्यक्रम के दौरान ‘स्टार्टअप हरियाणा सेवा संकल्प’ का शुभारम्भ करते हुए। साथ में हैं पूर्व मंत्री श्री सुभाष सुधा, उद्योग एवं वाणिज्य विभाग के आयुक्त एवं सचिव डॉ. अमित अग्रवाल व अन्य गणमान्य। You may also like हलाल सनातन विरोधी अवधारणा है : सरदार रवि... October 3, 2026 StART UP PUNJAB signed MoUs with T-Hub and... October 3, 2026 ਦੈਨਿਕ ਜਾਗਰਣ ਗਰੁੱਪ ਵੱਲੋਂ ਕਰਵਾਏ ਗਏ ਫਿਲਮ ਫੈਸਟੀਵਲ... October 3, 2026 गौ-सेवक मोहन राणा की याचिका पर पंजाब एवं... October 3, 2026 डीएडी का काम देश की रक्षा करने वालों... October 3, 2026 ण्डीगढ़ में अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस की भव्य धूम,... October 3, 2026 गांधी जयंती एवं लाल बहादुर शास्त्री जयंती के... October 3, 2026 शिव धाम आश्रम ने रेड क्रॉस ओल्ड एज... October 3, 2026 विश्व हृदय दिवस पर आयोजित स्वास्थ्य जागरूकता सत्र... October 3, 2026 संवैधानिक मूल्यों पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित October 3, 2026 Leave a Comment Cancel Reply Save my name, email, and website in this browser for the next time I comment.