Chandigarh श्री दिगंबर जैन मंदिर में णमोकार मंत्र पाठ एवं भक्तामर दीपार्चना का आयोजन by Gurdeep Singh October 12, 2026 written by Gurdeep Singh October 12, 2026 2FacebookTwitterPinterestEmail अहिंसा चैरिटेबल सेवा समिति के तत्वावधान में श्रीमती नूपुर जैन एवं राजीव जैन परिवार द्वारा अपने नाती के जन्म के शुभ अवसर पर रविवार, 11 अक्टूबर को श्री दिगंबर जैन मंदिर, चंडीगढ़ में णमोकार मंत्र पाठ एवं भक्तामर दीपार्चना का भव्य आयोजन श्रद्धा एवं भक्तिभाव के साथ किया गया। इस धार्मिक आयोजन में समाज के लोगों ने बड़ी संख्या में अपने परिवार सहित भाग लिया और णमोकार मंत्र पाठ एवं भक्तामर दीपार्चना में सम्मिलित होकर धर्म लाभ प्राप्त किया। पूरे मंदिर परिसर में भक्तिमय वातावरण रहा। इस अवसर पर पंडित आलोक जी ने जैन धर्म के सिद्धांतों एवं जीवन में उनके महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि जैन धर्म हमें अहिंसा, सत्य, संयम, करुणा और आत्मशुद्धि का मार्ग दिखाता है। भगवान महावीर के उपदेशों को अपने जीवन में अपनाकर हम समाज में प्रेम, शांति, सद्भावना और नैतिक मूल्यों को बढ़ावा दे सकते हैं। उन्होंने णमोकार मंत्र की आध्यात्मिक महत्ता तथा भक्तामर स्तोत्र की आराधना के महत्व के बारे में भी विस्तार से बताया। कार्यक्रम में नूपुर जैन एवं राजीव जैन परिवार के साथ सुमन जैन, सुनील कुमार जैन, तनमय जैन, प्रिया जैन, योगिता जैन, अक्षत जैन, ऋषभ जैन एवं उनके परिवारों ने सहभागिता की। इस अवसर पर समाज रत्न नवरत्न जैन, धर्म रत्न सुभाष चंद जैन, आर.के. जैन, श्याम लाल जैन, धर्म बहादुर जैन एवं दीप चंद जैन सहित समाज के अनेक गणमान्य व्यक्तियों ने परिवार सहित उपस्थित होकर धार्मिक आयोजन की शोभा बढ़ाई। समिति के मार्गदर्शक एवं वरिष्ठ समाजसेवी राजेंद्र प्रसाद जैन, डीएमसी, ने इस अवसर पर समिति की सामाजिक गतिविधियों की जानकारी देते हुए बताया कि अहिंसा चैरिटेबल सेवा समिति नवंबर माह में एक जरूरतमंद परिवार की बेटी के विवाह में सहयोग करने की तैयारी कर रही है। उन्होंने कहा कि समिति धार्मिक आयोजनों के साथ-साथ जरूरतमंद लोगों की सहायता एवं समाज सेवा के कार्यों के लिए भी निरंतर प्रयासरत है। कार्यक्रम का समापन मंगलकामनाओं एवं सभी के सुख, शांति, समृद्धि और उज्ज्वल भविष्य की कामना के साथ हुआ। 0 comments 0 FacebookTwitterPinterestEmail Gurdeep Singh previous post हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी पंजाब के लुधियाना में ‘ड्रीम एंड ब्यूटी चौरीटेबल ट्रस्ट’ के 30 वर्ष पूरे होने पर आयोजित कार्यक्रम में दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए। साथ में है विश्व शांति केंद्र के संस्थापक श्रद्धेय आचार्य लोकेश मुनि। next post नवरात्रि एवं अग्रसेन जयंती के अवसर पर निःशुल्क स्वास्थ्य जांच एवं चिकित्सकीय परामर्श शिविर का आयोजन You may also like नवरात्रों का पर्व हमारी सनातन संस्कृति, धार्मिक आस्था... October 12, 2026 पीजीजीसी-42 में रसायन विज्ञान विभाग द्वारा विभिन्न रचनात्मक... October 12, 2026 रेलवे अंडरपास परियोजना आरयूबी-123-सी को लेकर बड़ी अपडेट,... October 12, 2026 ग्रेन मार्केट वेलफेयर एसोसिएशन के प्रतिनिधिमंडल ने प्रशासक... October 12, 2026 ईएसआई ने श्राद्ध पक्ष में स्मृति वन में... October 12, 2026 पंचकूला में पहली बार सजेगा ऐतिहासिक गरबा-डांडिया का... October 12, 2026 जब-जब पृथ्वी पर अधर्म और गौ-विरोधी शक्तियां बढ़ी... October 12, 2026 राज्यसभा सांसद एवं राष्ट्रीय ओबीसी मोर्चा के अध्यक्ष... October 12, 2026 प्रभु श्री राम कथा में आचार्य पंडित ईश्वर... October 12, 2026 सेक्टर-11 के पीजीजीसी में ‘लिवर सेफ चंडीगढ़ इनिशिएटिव’... October 12, 2026 Leave a Comment Cancel Reply Save my name, email, and website in this browser for the next time I comment.