Home » नव युवा रामलीला कमेटी ने किया प्रतिभाओं और उत्कृष्ट कार्यकर्ताओं का सम्मानडॉ. मोहित सिंह रहे मुख्य अतिथि, रामलीला क्विज में 90 बच्चों ने लिया हिस्सा; तान्या रावत ने हासिल किया प्रथम स्थान

नव युवा रामलीला कमेटी ने किया प्रतिभाओं और उत्कृष्ट कार्यकर्ताओं का सम्मानडॉ. मोहित सिंह रहे मुख्य अतिथि, रामलीला क्विज में 90 बच्चों ने लिया हिस्सा; तान्या रावत ने हासिल किया प्रथम स्थान

by Gurdeep Singh

चण्डीगढ़ : नव युवा रामलीला कमेटी, मौलीजागरां पार्ट-2 की ओर से रामलीला के सफल आयोजन के उपरांत क्विज विजेताओं, प्रतिभागियों एवं उत्कृष्ट कार्य करने वाले कमेटी सदस्यों के सम्मान में समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में थाना प्रभारी डॉ. मोहित सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुए।

उनके आगमन पर आरडब्ल्यूए मौलीजागरां पार्ट-2 के चेयरमैन संतोष कुमार तिवारी, अध्यक्ष अशोक कुमार यादव एवं सचिव राधेश्याम ने उनका स्वागत किया।

रामलीला क्विज में 90 बच्चों ने लिया हिस्सा, विजेताओं को मिला विशेष पुरस्कार

कार्यक्रम के दौरान आयोजित रामलीला क्विज प्रतियोगिता में 90 बच्चों ने भाग लिया। सभी प्रतिभागियों को उनकी सहभागिता के लिए प्रोत्साहन पुरस्कार प्रदान किए गए। वहीं, प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को विशेष पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

क्विज प्रतियोगिता तान्या रावत प्रथम, गोलू द्वितीय व रिसो तृतीय स्थान पर रहे।

मुख्य अतिथि डॉ. मोहित सिंह ने विजेताओं को पुरस्कार प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया।

डॉ. मोहित सिंह ने की कमेटी के प्रयासों की सराहना

डॉ. मोहित सिंह ने नव युवा रामलीला कमेटी द्वारा धार्मिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों के साथ बच्चों को जोड़ने के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजन बच्चों का आत्मविश्वास बढ़ाते हैं और उन्हें अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर प्रदान करते हैं।

उन्होंने कहा कि रामायण और भारतीय संस्कृति से संबंधित कार्यक्रम नई पीढ़ी को अपनी परंपराओं से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। ऐसे आयोजनों के माध्यम से बच्चों में ज्ञान, संस्कार और सकारात्मक सोच को प्रोत्साहित किया जा सकता है।

उत्कृष्ट कार्यकर्ताओं को मिला सम्मान

रामलीला के सफल आयोजन में योगदान देने वाले कार्यकर्ताओं को सर्वश्रेष्ठ कार्यकर्ता पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

सम्मानित कार्यकर्ताओं में प्रिंस दुबे, कुलदीप कुमार, पवन कुमार, भूपिंदर कोहली, मंसा राम, गुड्डू रामा, सपना तिवारी, जितेंद्र, जितेंद्र यादव, मंसा देवी, सोनम देवी, रौनक सिंह, प्रदीप कुमार, अनिल कुमार, अवधेश कुमार एवं आदि शामिल रहे।

कमेटी ने सभी कार्यकर्ताओं के सहयोग, समर्पण और मेहनत की सराहना की तथा कहा कि सामूहिक प्रयासों से ही धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम सफल होते हैं।

शिक्षित अधिकारी का आगमन क्षेत्र के लिए गर्व की बात: संतोष कुमार तिवारी

आरडब्ल्यूए मौलीजागरां पार्ट-2 के चेयरमैन संतोष कुमार तिवारी तथा कमेटी के पदाधिकारियों ने मुख्य अतिथि डॉ. मोहित सिंह का आभार व्यक्त किया।

उन्होंने कहा कि पीएचडी उपाधि प्राप्त उच्च शिक्षित अधिकारी का कार्यक्रम में पहुंचकर बच्चों एवं युवाओं का उत्साहवर्धन करना मौली जागरण क्षेत्र के लिए गर्व की बात है। कमेटी ने उनके मार्गदर्शन और सहयोग के लिए धन्यवाद दिया।

अगले वर्ष और भव्य आयोजन का संकल्प

कार्यक्रम के समापन पर नव युवा रामलीला कमेटी ने मुख्य अतिथि, आरडब्ल्यूए पदाधिकारियों, प्रतिभागियों, अभिभावकों, कार्यकर्ताओं एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त किया।

कमेटी ने भविष्य में भी धार्मिक, सांस्कृतिक एवं ज्ञानवर्धक कार्यक्रम आयोजित करने तथा रामलीला की परंपरा को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। इसी संदेश के साथ समारोह संपन्न हुआ कि धर्म और संस्कृति के साथ बच्चों की प्रतिभा को प्रोत्साहन देना एक सशक्त एवं संस्कारित समाज की नींव है।

You may also like

Leave a Comment