Home » भारत विकास परिषद ने अयोजित की प्रांतीय समूह गान प्रतियोगिता आयोजितऐसी प्रतियोगितायें देश निर्माण तथा छात्र निर्माण में अहम् भूमिका अदा करती है : राकेश दत्ता

भारत विकास परिषद ने अयोजित की प्रांतीय समूह गान प्रतियोगिता आयोजितऐसी प्रतियोगितायें देश निर्माण तथा छात्र निर्माण में अहम् भूमिका अदा करती है : राकेश दत्ता

by Gurdeep Singh

चण्डीगढ़ : भारत विकास परिषद की प्रांंत स्तरीय समूह गान प्रतियोगिता एलआर ग्रुप ऑफ एजुकेशन इंस्टीट्यूट के सभागर में अयोजित की गई। यह प्रतियोगिता भारत विकास परिषद् की सोलन
शाखा द्वारा आयोजित की गई।  प्रतियोगिता में क्षेत्रीय पर्यवेक्षक एवं संयुक्त महासचिव राकेश दत्ता उपस्थित रहे। प्रतियोगिता में शिमला, सोलन, बद्दी, नाहन एवं पौंटा साहिब की टीमों ने  भाग लिया था। शिमला शाखा से रमेश चोपड़ा, पर्यावरण प्रमुख, राकेश भारद्वाज, सचिव, नाहन शाखा से यशपाल शर्मा, अध्यक्ष, श्रीकांत अकेला, पूर्व महासचिव, सोलन शाखा के अध्यक्ष डॉक्टर मुकेश प्रभाकर, सचिव हरीश शर्मा एवं बद्दी शाखा अध्यक्ष देवव्रत यादव उपस्थित रहे।  

प्रतियोगिता का सञ्चालन प्रांतीय महासचिव दीप  कुमार आर्य ने किया तथा प्रांतीय अध्यक्ष कर्नल अरुण कैथला ने उपस्थित छात्रों, शिक्षकों और दायित्वधारियों का आभार प्रकट किया।  

क्षेत्रीय पर्यवेक्षक राकेश दत्ता ने कहा कि ऐसी प्रतियोगितायें देश निर्माण तथा छात्र निर्माण में अहम् भूमिका अदा करती हैं। उन्होंने यह भी कहा कि शाखाओं में सदस्यों की संख्या बढ़ाने पर विशेष बल दिया जाए।  प्रतियोगिता में दयानन्द पब्लिक स्कूल, द माल शिमला प्रथम रही, दूसरे स्थान पर डिवॉन विस्डम, माजरा पोंटा साहिब, तीसरे स्थान पर डीएवी सन्निफाइड  सोलन, चौथे स्थान पर बद्दी इंटरनेशनल स्कूल बद्दी एवं पांचवे स्थान पर एवीएन स्कूल रहा। राकेश दत्ता ने बताया की प्रथम स्थान पर आने वाली दयानन्द पब्लिक स्कूल, द माल शिमला की टीम 01 नवंबर को क्षेत्रीय प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए मोगा (पंजाब) जायेगी।

You may also like

Leave a Comment