ChandigarhLatest स्वास्थ्य चेतना हेतु स्कूलों में बनें हर्बल प्लांट्स लगाएं by Gurdeep Singh October 8, 2026 written by Gurdeep Singh October 8, 2026 2FacebookTwitterPinterestEmail स्कूलों में हर्बल वाटिका की स्थापना से दुर्लभ प्लांट्स की जानकारी बढ़ाने के साथ ही विद्यार्थियों को पर्यावरण के प्रति संवेदनशील बनाया जा सकेगा, ये कहना है विद्या भारती उत्तर क्षेत्र के पर्यावरण संयोजक एवं एनवायरमेंटलिस्ट ओम प्रकाश मनौली का। उन्होंने कहा कि इससे बच्चों तथा पर्यावरण का स्वास्थ्य समृद्ध हो सकेगा। कुकमा, भुज में संपन्न तीन दिवसीय विद्या भारती अखिल भारतीय पर्यावरण कार्यशाला के निष्कर्षों की जानकारी देते हुए मनौली ने बताया कि छात्रों व समाज में पर्यावरण चेतना जगाने के लिये संगठित प्रयासों, नियमित संवाद, अनुभव-साझाकरण एवं जमीनी स्तर पर सक्रिय सहभागिता की आवश्यकता है। इसमें उत्तर क्षेत्र के सभी स्कूलों में हर्बल वाटिका स्थापना के लिये जानकारी साझा करना भी जरूरी है। जिससे ग्रीन स्कूल प्रोजेक्ट के लक्ष्य हासिल किए जा सकेंगे।मनौली ने बताया कि अखिल भारतीय पर्यावरण प्रभारी बालकृष्ण के नेतृत्व में विभिन्न प्रांतों से 49 पर्यावरण विषय से जुड़े पर्यावरणविदों ने हर्बल गार्डन, हर्बल प्लांट्स नर्सरी स्थापना एव हरबोरियम की स्थापना के लक्ष्यों पर मंथन किया। साथ ही प्रदूषण से बचने के लिये पत्तों द्वारा खाद बनाने पर बल दिया गया। इसके अलावा चंडीगढ़ की सहसंयोजिका अंजलि कपूर को पर्यावरण सचेतक ई-पत्रिका, रूपेंद्र पटियाल को टिशु कल्चर और आर.के. विश्नोई को जैविक खाद के प्रशिक्षण का दायित्व सौंपा गया। 0 comments 0 FacebookTwitterPinterestEmail Gurdeep Singh previous post मनीमाजरा में युवाओं से सीधा संवाद, नशे से दूर रहने की अपील की थाना प्रभारी ने next post पंजाब विवि के पूर्व रशियन विभागाध्यक्ष डॉ. पंकज मालवीय द्वारा रशियन में अनुदित तीन पुस्तकों का विमोचन You may also like भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री Nitin Nabin ने आज... October 9, 2026 Warm greetings to all ranks, Veterans and families... October 9, 2026 प्रधानमंत्री श्री Narendra Modi ने आज 7, लोक... October 9, 2026 आज नई दिल्ली में आयोजित AICC की महत्वपूर्ण... October 9, 2026 India and Mali commemorate World Cotton Day at... October 9, 2026 PSO-Gunman Tri-City Association Formed to Provide a Platform... October 9, 2026 अश्विन नवरात्र मेले के प्रथम दिन माता मनसा... October 9, 2026 मनीमाजरा में युवाओं से सीधा संवाद, नशे से... October 9, 2026 गवर्नमेंट मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल, सेक्टर-23 ए द्वारा... October 9, 2026 चण्डीगढ़ से बिना परमिट एवं निर्धारित टाइम टेबल... October 9, 2026 Leave a Comment Cancel Reply Save my name, email, and website in this browser for the next time I comment.