ChandigarhUTs यूटी स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं में शारदा सर्वहितकारी स्कूल का शानदार प्रदर्शन, खिलाड़ियों ने जीते स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक by Gurdeep Singh October 26, 2026 written by Gurdeep Singh October 26, 2026 23FacebookTwitterPinterestEmail चण्डीगढ़ : शारदा सर्वहितकारी मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल, सैक्टर 40-डी के विद्यार्थियों ने यूटी विभाग द्वारा आयोजित विभिन्न अंतर-विद्यालयीय खेल प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया। कुश्ती, मुक्केबाजी, जूडो और ताइक्वांडो जैसी प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने अपनी खेल प्रतिभा, कठिन परिश्रम, अनुशासन और दृढ़ संकल्प का परिचय देते हुए उल्लेखनीय उपलब्धियाँ हासिल कीं। कुश्ती : कुश्ती प्रतियोगिता में विभिन्न भार वर्गों में विद्यालय के कुल 48 विद्यार्थियों ने भाग लिया। खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 44 पदक अपने नाम किए, जिनमें 12 स्वर्ण, 14 रजत और 18 कांस्य पदक शामिल हैं। मुक्केबाजी : मुक्केबाजी प्रतियोगिता में विद्यालय के सात विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए दो स्वर्ण और एक कांस्य पदक जीतकर विद्यालय की उपलब्धियों में चार चाँद लगा दिए। जूडो : जूडो प्रतियोगिता में कक्षा 9-सी की दीक्षा ने कांस्य पदक प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया और विद्यालय को गौरवान्वित किया। ताइक्वांडो : ताइक्वांडो प्रतियोगिता में कक्षा छठी- सी के अरमान मलिक ने स्वर्ण पदक, जबकि कक्षा आठवीं-ए के रुद्रांश ने कांस्य पदक जीतकर अपनी खेल कुशलता का परिचय दिया।इन प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों की सफलता उनके निरंतर अभ्यास, अनुशासन, आत्मविश्वास और खेल भावना का प्रतिफल है। उनकी यह उपलब्धि न केवल विद्यालय के लिए गर्व का विषय है, बल्कि अन्य विद्यार्थियों को भी खेलों में सक्रिय भागीदारी और उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रेरित करती है।इस गौरवपूर्ण अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य माननीय श्री पी. एस. खिमटा जी ने सभी पदक विजेता विद्यार्थियों, प्रतियोगिताओं में भाग लेने वाले खिलाड़ियों तथा उनके प्रशिक्षकों को हार्दिक बधाई दी। उन्होंने विद्यार्थियों की मेहनत और समर्पण की सराहना करते हुए भविष्य में भी इसी उत्साह के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। विद्यार्थियों की इस सफलता का उत्सव साझा करने और उनका उत्साहवर्धन करने के लिए अभिभावकों को भी आमंत्रित किया गया।विद्यालय परिवार को अपने प्रतिभाशाली खिलाड़ियों पर गर्व है। विद्यालय उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करता है और आशा करता है कि वे आगामी प्रतियोगिताओं में भी इसी प्रकार उत्कृष्ट प्रदर्शन कर नई उपलब्धियाँ हासिल करेंगे और विद्यालय का नाम इसी प्रकार स्वर्णिम अक्षरों में लिखते रहेंगे। 0 comments 0 FacebookTwitterPinterestEmail Gurdeep Singh previous post सरहदी ग्लोबल फाउंडेशन की ओर से आयोजित निशुल्क नेत्र जांच शिविर में बड़ी संख्या में लोगों ने करवाई आंखों की जांच next post सारंगपुर के नर्मदेश्वर महादेव शिव मंदिर में सामूहिक यज्ञ का हुआ आयोजन चण्डीगढ़ : You may also like सफाई कर्मचारियों को स्थायी करने सहित छह प्रमुख... November 13, 2026 हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष चंडीगढ़... November 4, 2026 Haryana Chief Minister, Sh. Nayab Singh Saini launching... November 4, 2026 सेक्टर-23 स्थित श्री मुनि जी की धर्मशाला में... November 4, 2026 वार्ड नं 5 में चौधरी जसपाल सिंह पाली... November 4, 2026 सीबीएम ने प्रशासक के समक्ष व्यापारियों के प्रमुख... November 4, 2026 पीजीआईएमईआर में आठ घंटे में ब्लैडर कैंसर की... November 4, 2026 कल चमन था, आज एक सहरा हुआ… November 4, 2026 सेक्टर-23 स्थित श्री मुनि जी की धर्मशाला में... November 4, 2026 कैंसर पीड़ित 73 वर्षीय विधवा ने राष्ट्रपति से... November 4, 2026 Leave a Comment Cancel Reply Save my name, email, and website in this browser for the next time I comment.