Chandigarh सुरसरगम कला मंच ने देव आनंद और किशोर कुमार की याद में सजाई संगीतमय शाम by Gurdeep Singh October 19, 2026 written by Gurdeep Singh October 19, 2026 1FacebookTwitterPinterestEmail सुरसरगम कला मंच, चण्डीगढ़ : की ओर से आज गवर्नमेंट आर्ट म्यूजियम, सेक्टर-10 में हिंदी सिनेमा के सदाबहार अभिनेता देव आनंद और महान पार्श्वगायक किशोर कुमार की स्मृति में संगीतमय कार्यक्रम ‘देव-किशोर: द इम्मोर्टल जोड़ी’ आयोजित किया गया। ‘आये तुम याद हमें-8’ के अंतर्गत आयोजित इस संगीतमय संध्या में कलाकारों ने दोनों महान हस्तियों से जुड़े लोकप्रिय गीत प्रस्तुत कर श्रोताओं को पुरानी यादों में डुबो दिया।कार्यक्रम में जाने-माने सामाजिक कार्यकर्ता गुरदर्शन सिंह सौनी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। वहीं, सीनियर्स पैशन ग्रुप के कर्नल बी.के. शर्मा, यादगारे-रफी सोसाइटी के बी.डी. शर्मा, भाजपा, मोहाली के उपाध्यक्ष अनुज अग्रवाल, प्रदीप शर्मा और सतपाल बंसल विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।संगीतमय संध्या के दौरान कलाकारों ने ‘छोड़ दो आँचल, ज़माना क्या कहेगा’, ‘माना जनाब ने पुकारा नहीं’, ‘ओ मेरे राजा’, ‘आँखों-आँखों में हम-तुम’, ‘पन्ना की तमन्ना है कि हीरा मुझे मिल जाए’, ‘जीवन के सफर में राही’ और ‘मरने की दुआएँ क्यों माँगूँ’ सहित अनेक लोकप्रिय गीतों की प्रस्तुतियों से समां बांधा।कार्यक्रम में श्रीमती नीलम शर्मा और कर्नल बी.के. शर्मा, दीपेशिंदर, रिकी सलारिया, केवल कृष्ण सरीन, नैन्सी एवं अंकुर, डॉ. जी.एस. मावी, डॉ. एच.एस. कालरा, मोना शर्मा एवं राज कुमार, पूनम शर्मा एवं किशोर कुमार शर्मा, कुलदीप एवं तरसेम, अनुराधा एवं विक्रमजीत, अविनाश बंसल, विजय टिक्कू, हरजीत एवं राजेश, शीनम एवं आर.के. टिटू, मदन लाल, डॉ. अनिल शर्मा, डॉ. राकेश मल्होत्रा तथा डॉ. भारत भूषण शर्मा ने अपनी प्रस्तुतियों से दर्शकों का मनोरंजन किया।कार्यक्रम का एक विशेष आकर्षण पर्यावरण और फिल्मों पर आधारित प्रश्नोत्तरी रही। क्विज मास्टर किशोर कुमार शर्मा ने श्रोताओं से रोचक सवाल पूछे और सही उत्तर देने वालों को पुरस्कार प्रदान किए। इस गतिविधि के माध्यम से मनोरंजन के साथ पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़ाने का प्रयास भी किया गया।इसके अतिरिक्त, ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ—हुनरमंद बनाओ और आगे बढ़ाओ’ राष्ट्रीय अभियान के अंतर्गत पांच अविवाहित लड़कियों को उपहार देकर प्रोत्साहित किया गया। इस पहल का उद्देश्य बेटियों के सम्मान, शिक्षा, कौशल विकास और आगे बढ़ने के अवसरों को प्रोत्साहन देना रहा।पूरे कार्यक्रम का संचालन डॉ. भारत भूषण शर्मा ने प्रभावशाली अंदाज में किया। सदाबहार फिल्मी गीतों, रोचक प्रश्नोत्तरी और सामाजिक सरोकारों से जुड़ी गतिविधियों ने इस संगीतमय संध्या को यादगार बना दिया। 0 comments 0 FacebookTwitterPinterestEmail Gurdeep Singh previous post हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी का पंजाब के जालंधर में जालंधर व्यापार मंडल द्वारा आयोजित कार्यक्रम में पहुंचने पर स्वागत करते हुए। next post हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी पंजाब के जालंधर में आयोजित भगवान वाल्मीकि प्रकटोत्सव के दौरान उपस्थित जन को सम्बोधित करते हुए। You may also like आ रहे हैं वो मेरे साईं… October 19, 2026 वार्ड नंबर 09, गाँव दरिया में इंद्रजीत सिंह... October 19, 2026 चण्डीगढ़ संगीत नाटक अकादमी के सहयोग से संवाद... October 19, 2026 पीजीजीसी-46 में स्टार्टअप के कानूनी पहलुओं पर सत्र... October 19, 2026 डॉ. अंजना गर्ग को मिला प्रतिष्ठित ‘अग्ररत्न सम्मान’ October 19, 2026 ढोल की थाप, डांडिया की खनक और गुजरात... October 19, 2026 भाजपा, चण्डीगढ़ के लीगल सेल ने “सेवा संकल्प”... October 19, 2026 सीएससीए ने जरूरतमंद परिवार की बेटी के विवाह... October 19, 2026 मां भगवती के जागरण में अजय राणा के... October 19, 2026 सेक्टर-32 अस्पताल की स्लिप रोड पर आधे-अधूरे पैचवर्क... October 19, 2026 Leave a Comment Cancel Reply Save my name, email, and website in this browser for the next time I comment.