Home » पत्रकारों की मांगों को लेकर ‘डिमांड डे’ मनाया

पत्रकारों की मांगों को लेकर ‘डिमांड डे’ मनाया

by Gurdeep Singh

पंजाब एंड चंडीगढ़ जर्नलिस्ट्स यूनियन तथा चंडीगढ़ एंड हरियाणा जर्नलिस्ट्स यूनियन की ओर से इंडियन जर्नलिस्ट्स यूनियन (आईजेयू) के आह्वान पर आज संयुक्त रूप से पत्रकारों की समस्याओं और मांगों को लेकर ‘डिमांड डे’ मनाया गया। इस अवसर पर पत्रकारों से जुड़े विभिन्न मुद्दों और मांगों को लेकर विचार-विमर्श किया गया।

यूनियन नेताओं ने कहा कि पत्रकार लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं, लेकिन कार्य के दौरान उन्हें कई तरह की मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। इस अवसर पर पत्रकारों की सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा लंबे समय से लंबित अन्य मांगों के समाधान की आवश्यकता पर जोर दिया गया।

इसी कड़ी के तहत पंजाब के विभिन्न जिलों में भी यूनियन की जिला इकाइयों द्वारा ‘डिमांड डे’ मनाया गया। जिला इकाइयों के प्रतिनिधियों ने पत्रकारों की मांगों से संबंधित मांग-पत्र राष्ट्रपति के नाम संबंधित अधिकारियों को सौंपे। यूनियन नेताओं ने कहा कि पत्रकारों की जायज मांगों को सरकार तक पहुंचाने और उनके समाधान के लिए संघर्ष जारी रखा जाएगा।

चंडीगढ़ के सेक्टर-17 में आयोजित एकत्रीकरण को संबोधित करते हुए आईजेयू के अध्यक्ष बलविंदर जम्मू ने कहा कि पत्रकारों की सभी मांगों को सरकार को प्राथमिकता के आधार पर स्वीकार करना चाहिए। इनमें मीडिया आयोग का गठन, वर्किंग जर्नलिस्ट एक्ट को बहाल करना, पत्रकारों के लिए सुरक्षा अधिनियम बनाना तथा बोर्ड वेज लागू करने की मांग प्रमुख रूप से शामिल है।

इस अवसर पर पंजाब एंड चंडीगढ़ जर्नलिस्ट्स यूनियन के अध्यक्ष जय सिंह छिब्बर, चंडीगढ़ एंड हरियाणा जर्नलिस्ट्स यूनियन के अध्यक्ष राम सिंह बराड़, वरिष्ठ पत्रकार तरलोचन सिंह, जगतार भुल्लर, भूपिंदर सिंह मलिक, सरबजीत भट्टी और बलविंदर विक्की ने भी पत्रकारों के पक्ष में अपने विचार रखे।

You may also like

Leave a Comment